गंगा में बुजुर्ग नहाते समय लापता

अमेठी ग्रामीणों के साथ कुंडा प्रतापगढ़ गंगा नहाने गया बुजुर्ग नहाते समय पानी में गायब हो गया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 10:53 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 10:53 PM (IST)
गंगा में बुजुर्ग नहाते समय लापता
गंगा में बुजुर्ग नहाते समय लापता

अमेठी : ग्रामीणों के साथ कुंडा प्रतापगढ़ गंगा नहाने गया बुजुर्ग नहाते समय पानी में गायब हो गया। खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला है। सूचना मिलने के बाद बुजुर्ग के पुत्र ने स्थानीय थाने में तहरीर दी है।

जामों थानाक्षेत्र के गांव नीमी निवासी इंद्रपाल यादव 70 शनिवार की देर शाम ग्रामीणों के साथ शिवबहादुर की मारुति वैन से गंगा स्नान करने प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित अवधेसर नाथ गए थे। रविवार की सुबह गंगा स्नान करते समय गायब हो गए। गोताखोर व स्थानीय लोगों ने खोजबीन किया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका है। मामले की जानकारी घरवालों को होने पर लापता बुजुर्ग के पुत्र रामदरस यादव ने जामों थाने में तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी