लोकसभा चुनाव से पहले अमेठी में कांग्रेस को एक और झटका, प्रदेश सह समन्वयक ने स्मृति के सामने थामा भाजपा का दामन

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव से पहले अमेठी में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के राज्य सह-समन्वयक विकास अग्रहरि केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। अभी हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रहे राजेश्वर प्रताप सिंह उर्फ ननके सिंह ने भी कांग्रेस छोड़कर स्मृति के सामने भाजपा में शामिल हुए थे।

By AgencyEdited By: Vinay Saxena Publish:Thu, 18 Apr 2024 01:14 PM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2024 01:14 PM (IST)
लोकसभा चुनाव से पहले अमेठी में कांग्रेस को एक और झटका, प्रदेश सह समन्वयक ने स्मृति के सामने थामा भाजपा का दामन
कांग्रेस के राज्य सह-समन्वयक विकास अग्रहरि भाजपा में शाम‍िल।

जागरण संवाददाता, अमेठी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दीदी स्मृति ईरानी की मौजूदगी में कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने विकास अग्रहरि को पार्टी में शामिल किया।

अभी हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रहे राजेश्वर प्रताप सिंह उर्फ ननके सिंह ने भी कांग्रेस छोड़कर स्मृति के सामने भाजपा में शामिल हुए थे। अमेठी के चुनावी रण में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ भाजपा संगठन भी पूरी ताकत से लगा हुआ है। वहीं, कांग्रेस-सपा गठबंधन ने अब तक अमेठी में अपने उम्मीदवार की घोषणा तक नहीं की है।

चुनाव प्रचार में पीछे चल रही कांग्रेस के पुराने साथी भी अब उसका साथ छोड़कर भाजपा के पाले में जा खड़े हो रहे हैं। इससे कांग्रेस की चुनौती अमेठी में आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली है। जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र के रानीगंज निवासी विकास अग्रहरि को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सह समन्वयक बनाया था। लेकिन, उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। विकास ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि स्मृति ईरानी की अगुवाई में अमेठी हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रही है।

यह भी पढ़ें: Amethi Lok Sabha Seat : स्मृति ईरानी बोलीं, कोरोना महामारी में अमेठी का हालचाल जानने नहीं आया गांधी खानदान, कहा- तब मैंने एक-एक गांव में...

यह भी पढ़ें: 'चुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त होनी चाहिए', स्मृति ईरानी ने अधिकारियों संग पार्टी के समर्थन में वोट पाने की बनाई रणनीति

chat bot
आपका साथी