कोरोना काल की आड़ में भ्रष्टाचार कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार

भाजपा सरकार को घेरने के लिए सपाईयों ने प्रदर्शन-नौजवान किया। किसान व कमजोर वर्ग के लोगों को उपेक्षित करने का सरकार पर आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 12:38 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 05:03 AM (IST)
कोरोना काल की आड़ में भ्रष्टाचार कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार
कोरोना काल की आड़ में भ्रष्टाचार कर रही केंद्र व प्रदेश सरकार

अमेठी : समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर भाजपा सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार, बेरोजगारी व किसानों की उपेक्षा को लेकर प्रदर्शन किया गया। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह की अगुवाई में जिला मुख्यालय की सड़कों पर उतर कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, नौजवान व कमजोर वर्ग के लोग उपेक्षित है। वहीं बेरोजगारी चरम पर है। कोरोना काल की आड़ में प्रदेश व केंद्र सरकार भ्रष्टाचार कर रही है। भ्रष्टाचार का आलम यह रहा कि प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों का समुचित इलाज न हो पाने से उन्हें अपनी जान गवानी पड़ी। अस्पतालों में असुविधाओं का बोलबाला है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष छोटलाल यादव ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज है। अपराध पर अंकुश न होने के चलते प्रतिदिन हत्याएं व बलात्कार जैसी घटनाओं में भी बाढ़ आ गई है। बावजूद इसके सरकार हाथ पर हाथ रखे बैठी है। सपाईयों ने गन्ना किसानों का बकाया भुगतान व नियमित ब्याज दिए जाने, बिजली दरों में बढ़ती वृद्धि को रोकने, लॉकडाउन के बाद छात्रों की पांच महीने की फीस माफ करने, संविदा पर भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने समेत 14 सूत्रीय राज्यपाल संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा। इस मौके पर जिला पंचायत प्रतिनिध जगदेव मौर्य, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध उमेश सिंह, रसूल बक्स राईन, लोहिया वाहिनी निवर्तमान जिलाध्यक्ष अरुण यादव, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छात्र सभा कौशलेंद्र सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में सपाई मौजूद रहे। अमेठी, तिलोई व मुसाफिरखाना तहसील मुख्यालय पर भी सपा नेताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

chat bot
आपका साथी