गत वर्ष पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई

पराली जलाने वाले किसानों पर इस बार प्रशासन पूरी तरह से सख्त है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 01:54 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 01:54 AM (IST)
गत वर्ष पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई
गत वर्ष पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई

अमेठी : बीते वर्ष धान की पराली जलाने वाले किसानों पर प्रशासन की ओर से निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पराली जलाने वाले किसानों पर इस बार प्रशासन पूरी तरह से सख्त है।

बीते वर्ष भीमी, पश्चिम दुवारा, बहादुरपुर, अगहर गांव में के किसानों ने पराली जलाई थी। सभी किसानों को चिह्नित कर कार्रवाई के लिए एसडीएम ने सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है। एसडीएम योगेन्द्र सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष जिन किसानों ने पराली जलाई थी। उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है ताकि इस बार किसान पराली जलाने की घटना की पुनरावृत्ति न करें।

chat bot
आपका साथी