मुंबई में दो बेटों की हत्या से गाव में पसरा सन्नाटा

अमेठी : घर से दूसरे राज्य में कमाने गए दो भाइयों की एक साथ हत्या की सूचना से पूरे गांव में सन्नाटा छ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Jul 2019 12:13 AM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2019 06:23 AM (IST)
मुंबई में दो बेटों की हत्या से गाव में पसरा सन्नाटा
मुंबई में दो बेटों की हत्या से गाव में पसरा सन्नाटा

अमेठी : घर से दूसरे राज्य में कमाने गए दो भाइयों की एक साथ हत्या की सूचना से पूरे गांव में सन्नाटा छा गया है। घटना से हर कोई हतप्रभ है। पीड़ित परिवार के घर ग्रामीणों का तांता लग गए। गांव में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा।

मुंशीगज थानाक्षेत्र के राजापुर कल्याण धरईमाफ गाव निवासी जौवाद खान के दो बेटे इरशाद और नौशाद मुंबई के नवी इलाके में एक कबाड़ की दूकान पर नौकरी करने के लिए गए थे। परिवारीजनों के मुताबिक उन्हें कल जानकारी हुई कि उनके दोनों बेटों की दुकान के अंदर सोते समय हत्या कर दी गई है। दोनों के साथ एक अन्य युवक भी दुकान में रहता था, उसकी भी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। गाव के लोग पीड़ित के घर जाकर घटना की जानकारी ले रहे थे और उन्हें ढांढस बंधा रहे थे। परिजनों के अनुसार घर के लोग और रिश्तेदार वहां पर गए हैं। वहां पर पुलिस की सारी औपचारिकता पूरी होने के बाद शव गाव आएगा।

chat bot
आपका साथी