अब सूरज का कहर

गौरीगंज, जागरण संवाददाता : बेमौसम बरसात के बाद गर्मी ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। चिलचिलात

By Edited By: Publish:Sun, 19 Apr 2015 05:46 PM (IST) Updated:Mon, 20 Apr 2015 05:11 AM (IST)
अब सूरज का कहर

गौरीगंज, जागरण संवाददाता : बेमौसम बरसात के बाद गर्मी ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। चिलचिलाती धूप लोगों को चुभने लगी है। पिछले एक सप्ताह के भीतर तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो गर्मी इस बार अपने पुराने सभी रिकार्ड तोड़ देगी।

प्रकृति की मार भी अजीब है। कुछ दिनों पहले बेमौसम हुई बरसात से जहां चारों ओर फसलों की तबाही का मंजर देखने मिला। वहीं अब भीषण गर्मी का दंश भी लोगो को झेलना पड़ रहा है। रविवार को चटक धूप के चलते लोग बेहाल हो गए। जिले का अधिकतम तापमान भी 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पिछले एक सप्ताह के तापमान को देंखे तो लगातार उसमें बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। तेज धूप के चलते दिनभर सड़कों पर सन्नाटा दिखाई पडा। लोग धूप से अपना बचाव करते रहे।

एक सप्ताह का तापमान

दिन अधिकतम न्यूनतम

सोमवार 28 18

मंगलवार 29 18

बुधवार 31 21

गुरुवार 31 19

शुक्रवार 36 22

शनिवार 37 22

रविवार 38 25

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में

--------

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. शंख माधव त्रिपाठी ने बताया कि इस बार गर्मी अपने पुराने रिकार्डो को तोड़ेगी। इस बार अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक तापमान लगातार बढ़ेगा।

chat bot
आपका साथी