डेढ़ कुंतल मिठाई सीज, 80 किलो कराया नष्ट

अंबेडकरनगर : खाद्य सुरक्षा विभाग के आयुक्त तथा जिलाधिकारी सुरेश कुमार के निर्देश पर खाद्य

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 09:47 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 09:47 PM (IST)
डेढ़ कुंतल मिठाई सीज, 80 किलो कराया नष्ट
डेढ़ कुंतल मिठाई सीज, 80 किलो कराया नष्ट

अंबेडकरनगर : खाद्य सुरक्षा विभाग के आयुक्त तथा जिलाधिकारी सुरेश कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम काफी सक्रिय हुई है। दीपावली पर्व को देखते हुए बाजारों में अद्याय पदार्थों की बिक्री पर नकेल

कसने में जुटी है। जिला अभिहीत अधिकारी राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र पांडेय, चित्रसेन, गुलाब चंद्र गुप्त की टीम ने छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को भी सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए जनपद की विभिन्न बाजारों में प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर करीब डेढ़ ¨क्वटल रंगीन मिठाई को सीज करने के साथ ही लगभग 80 किलोग्राम रंगीन मिठाई को नष्ट करा दिया। इसके अलावा अन्य दुकानों से संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित कर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है। टीम ने मीरानपुर में राजेंद्र की दुकान मुसकान ट्रेडर्स से रंगीन मिठाई एवं बर्फी का नमूना लेकर यहां करीब डेढ़ क्विंटल रंगीन मिठाई सीज किया। फौव्वारा तिराहा शहजादपुर के पास करीब 80 किलोग्राम रंगीन मिठाई नष्ट कराया गया है। दोस्तपुर तिराहा पर साहू मिष्ठान से खोया का नमूना और यादव डेयरी से पनीर, ऐश्वर्या स्वीट से ब़र्फी का नमूना लिया। अकबरपुर ब्लॉक के निकट राधे डेयरी से पनीर का नमूना तथा बसखारी-जलालपुर रोड स्थित सना स्वीट्स से बर्फी का नमूना लिया गया। टांडा रोड बसखारी से राजकुमार की दुकान से छेना की मिठाई का नमूना लिया गया। जिला अभिहीत अधिकारी ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी