कार्यकर्ताओं के बलबूते ही मिलती है जीत

अंबेडकरनगर : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता फूलचंद यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 09:16 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 09:16 PM (IST)
कार्यकर्ताओं के बलबूते ही मिलती है जीत
कार्यकर्ताओं के बलबूते ही मिलती है जीत

अंबेडकरनगर : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता फूलचंद यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। बिना कार्यकर्ताओं के कोई पार्टी चुनाव नहीं जीत सकती है। यादव मंगलवार को मालीपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा दीपावली के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। बिना कार्यकर्ता के कोई भी पार्टी कभी भी न मजबूत हो सकती है और न ही उसे चुनाव में सफलता मिल सकती है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करने में हमें गर्व की अनुभूति हो रही है। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष डॉ.अभिषेक ¨सह ने कहा कि बूथ लेबल का कार्यकर्ता ही पार्टी की नीतियों रीतियों को लोगों तक पहुंचाता है और वोटर लिस्ट में लोगों का नाम जोड़वाने से लेकर मतदान के दिन अपने वोटरों को बूथ तक ले जाने का काम करता है। इस लिए ऐसे जुझारू कार्यकर्ताओं का सम्मान हर अवसर पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान मजदूर नवजवान सब परेशान हैं।

किसान कर्ज के कारण आत्महत्या कर रहा है। नवजवान रोजगार मांगते हैं तो उन्हें लाठी मिल रही है। आने वाला 2019 का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। यह देश और प्रदेश की दशा एवं दिशा को तय करेगा। इस लिए कार्यकर्ता जनता के साथ मिलकर सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। वरिष्ठ नेता सुभाष राय ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की महत्वपूर्ण कड़ी होता है। इसलिए नेताओं की जिम्मेदारी होती है कि इस कड़ी को कहीं से कमजोर न होने दें। सपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि कार्यकर्ता आने वाले चुनाव के लिए जुट जाएं जिससे इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंका जा सके। इस अवसर पर शैलेंद्र यादव, शिवजोर यादव, मोहम्मद खालिक, पुण्यवासी प्रजापति, लल्लन वर्मा,अगर्दी वर्मा,राधेश्याम मिश्र,शिवकुमार प्रजापति को शाल ओढ़ाकर तथा माला पहना कर फूलचंद यादव, डॉ. अभिषेक ¨सह,सुभाष राय,डॉ. राजेंद्र प्रसाद, राम प्रताप यादव वभीम यादव आदि ने सम्मानित किया।कार्यक्रम का आयोजन विपिन विहारी यादव तथा संचालन डॉ. दूधनाथ यादव ने किया। इस अवसर पर सतीश विश्वकर्मा ,राजू यादव,गुड्डू यादव, जगदंबा यादव,प्रमोद ¨सह,सरबजीत यादव, राजेंद्र व ¨वदु यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी