छात्र-छात्राओं ने रंगोली में दिखाई प्रतिभा

पं. राम अवध बाल विद्या मंदिर रामनगर के प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 06:13 AM (IST)
छात्र-छात्राओं ने रंगोली में दिखाई प्रतिभा
छात्र-छात्राओं ने रंगोली में दिखाई प्रतिभा

अंबेडकरनगर : पं. राम अवध बाल विद्या मंदिर रामनगर के प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता प्रमुख राम कैलाश आचार्य के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सीनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ रंगोली चयन में कक्षा नौ की टोली नंबर दो की छात्राओं मुस्कान, दीपशिखा, संध्या, रिजू रहीं। जूनियर वर्ग कक्षा सात में क्रांतिका, सविता, आरुषि, स्वेता, अर्पिता, रुचि, अंबिका, शिखा, दिशा, अंतिमा, अंकिता की टीम विजेता रही। प्राथमिक वर्ग कक्षा पांच की आशू, चांदनी, रागिनी, श्रेया, प्रियांशी, मीनाक्षी, आस्था व एकता की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता का निरीक्षण प्रधानाचार्य संतोष मिश्र व प्रबंधक विजय नारायण पांडेय ने किया। पंडित राम अवध स्मारक इंटर कॉलेज मसेना मिर्जापुर के प्रधानाचार्य एनबी यादव, रागिनी त्रिपाठी, राजमणि, राहुल चौबे, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी