मनरेगा मजदूरों ने रखा मांगों का पु¨लदा

अंबेडकरनगर : मनरेगा मजदूर कल्याण समिति ने सोमवार को पुरानी तहसील परिषद के प्रांगण में ध

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 10:16 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 10:16 PM (IST)
मनरेगा मजदूरों ने रखा मांगों का पु¨लदा
मनरेगा मजदूरों ने रखा मांगों का पु¨लदा

अंबेडकरनगर : मनरेगा मजदूर कल्याण समिति ने सोमवार को पुरानी तहसील परिषद के प्रांगण में धरना दिया। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने धरने को संबोधित करते हुए मांग किया कि जिला श्रम कार्यालय में कोई जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी नियुक्त नहीं है। इससे मजदूरों का कार्य बाधित हो रहा है। लिहाजा यहां श्रम अधिकारी की नियुक्ति की जानी चाहिए। मनरेगा मजदूरों को भारत सरकार ने जॉब कार्ड देकर सरकारी मजदूर बनाए फिर भी मजदूरों को काम नहीं मिला। ऐसे में ठेकेदारों के नीचे कार्य करने को विवश हुए। ठेकेदारों से 90 दिन का काम करने का प्रमाण पत्र लगाकर श्रम विभाग में पंजीकरण कराया है। इससे सरकारी विभाग के पंजीकृत मजदूर हो गए हैं। फिर भी सभी योजनाओं के लाभ से एवं नवीनीकरण कराने पर बार-बार कार्य प्रमाण पत्र की मांगा जाता है। इसे लेकर मजदूरों को परेशान किया जाता है। मजदूरों ने यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए हर वर्ष जीवित प्रमाण पत्र लिए जाने की मांग की। बताया कि श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूरों द्वारा विभिन्न योजनाओं में फार्म भरे गए हैं। अभी तक कोई लाभ नहीं मिला है। ऐसे में तत्काल प्रभाव से मजदूरों को भरे गए योजनाओं के लाभ दिलाया जाए और इसकी समय सीमा तीन माह निर्धारित की जाए। धरने में राम अदालत वर्मा, सुरेश चंद्र वर्मा, ज्ञानमती ¨सह, मनोज कुमार शर्मा, सियाराम भारती, अकील अली, शमशेर अली, राजाराम, मातादीन, रामचंदर, रामजनम, शीला देवी, अनुज, निशा देवी, सीता देवी, कन्हैयालाल, राम अवतार, संजय राजभर आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी