सड़कों पर पसरा सन्नाटा, लॉकडाउन उल्लंघन में 57 गिरफ्तार

अंबेडकरनगर लॉकडाउन को लेकर अब प्रशासन की सख्ती का असर दिखने लगा है। बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों पर डंडा बरस रहा है तो कहीं उठक-बैठक कराकर उन्हें बाहर न निकलने की चेतावनी दी जा रही है। सख्ती का ही परिणाम रहा कि शुक्रवार को शहर से लेकर गांव तक सन्नाटा पसरा रहा और सड़कें पूरी तरह सूनी रहीं। इस क्रम में पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए 45 बैरियर व चेक नाकों पर 1

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Mar 2020 10:45 PM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2020 06:09 AM (IST)
सड़कों पर पसरा सन्नाटा, लॉकडाउन उल्लंघन में 57 गिरफ्तार
सड़कों पर पसरा सन्नाटा, लॉकडाउन उल्लंघन में 57 गिरफ्तार

अंबेडकरनगर : लॉकडाउन को लेकर अब प्रशासन की सख्ती का असर दिखने लगा है। बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों पर डंडा बरस रहा है तो कहीं उठक-बैठक कराकर उन्हें बाहर न निकलने की चेतावनी दी जा रही है। सख्ती का ही परिणाम रहा कि शुक्रवार को शहर से लेकर गांव तक सन्नाटा पसरा रहा और सड़कें पूरी तरह सूनी रहीं। इस क्रम में पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए 45 बैरियर व चेक नाकों पर 188 वाहनों की जांच की गई। 24 वाहनों का चालान करते हुए 13 को सीज किया गया। साथ ही लॉकडाउन उल्लंघन में 57 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिन्हें बाद में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। मस्जिदों में भी जुमा की नमाज शासन के निर्देश पर ही अता की गई। अधिकांश लोगों ने अपने घर भी नमाज पढ़ी। डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी आलोक प्रियदर्शी, एडीएम डॉ. पंकज वर्मा व एएसपी अवनीश कुमार मिश्र के साथ सभी एसडीएम व सीओ क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे। साथ ही लोगों से सरकार व स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील भी करते रहे।

टांडा : लॉकडाउन को बुनकर नगर तैयार है। नगर की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक चहुंओर सन्नाटा पसरा है। हजारों पावरलूम पर वस्त्र उत्पादन ठप है।

भीटी : महरुआ थानाध्यक्ष शंभूनाथ ने तीन दोपहिया वाहनों को सीज किया गया। गुरुवार को पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। अहिरौली थानाध्यक्ष कन्हैया यादव ने एक बोलेरो जीप व एक ट्रक को सीज किया है। भीटी थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने चार वाहनों चालकों के दोपहिया वाहनों का चालान किया है।

जहांगीरगंज : लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर जहांगीरगंज थाने के उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार भारती ने आलापुर थाना क्षेत्र के अछती निवासी अखिलेश कन्नौजिया तथा सज्जू गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी