सपा की जीत से नहीं आ रही भाजपा को नींद : चौधरी

टांडा (अंबेडकरनगर) : अभी सपा-बसपा का एका भी नहीं हुआ इतना हायतोबा क्यों है। लोकसभा के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Mar 2018 10:03 PM (IST) Updated:Sat, 17 Mar 2018 10:03 PM (IST)
सपा की जीत से नहीं आ रही भाजपा को नींद : चौधरी
सपा की जीत से नहीं आ रही भाजपा को नींद : चौधरी

टांडा (अंबेडकरनगर) : अभी सपा-बसपा का एका भी नहीं हुआ इतना हायतोबा क्यों है। लोकसभा के हुए उपचुनाव में सपा की जीत से ही भाजपा वालों को नींद नहीं आ रही है। यह बातें विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गो¨वद चौधरी ने पूर्व मंत्री नेता विधान मंडल दल बसपा लालजी वर्मा के मोहिउद्दीनपुर गांव में उनके आवास पहुंचकर पुत्र के दिवंगत होने पर शोक संवेदना व्यक्त कर वापस जाते समय नगर के समाजसेवी धर्मवीर ¨सह बग्गा के प्रतिष्ठान पर बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सबका होता है, यहां तक कि वनस्पतियां, पेड़ पौधे भी संकट में हो तो उन्हें भी बचाने का प्रबंध करना होगा। मुख्यमंत्री ऐसा कर रहे हैं जिससे लगता है वे एक विशेष लोगों के मुख्यमंत्री हैं। मौके पूर्व मंत्री गोपीनाथ वर्मा, पूर्व विधायक हाजी अजीमुल ह़क पहलवान, पूर्व एमएलसी अजय वर्मा उर्फ विशाल वर्मा, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नसीम रेहाना, नगर अध्यक्ष कासिम असरफ, रईस अहमद आदि उपस्थित रहे।

-शांतिपाठ में शामिल हुए लोग

पूर्व मंत्री और बसपा विधायक दल नेता लालजी वर्मा के स्वर्गीय पुत्र विकास वर्मा की दिवंगत आत्मा की शांति के आज उनके पैतृक आवास मोहिद्दीनपुर में शांतिपाठ का आयोजन किया गया। इसमे प्रदेश की राजनीतिक हस्तियों के अलावा क्षेत्रवासियों ने शिरकत किया। उपस्थित लोगों ने स्व. विकास के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हवन में आहुति देकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया। इस मौके पर पारिवारिक सदस्यों और शुभ¨चतकों के साथ साथ बसपा प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर , विधानसभा में विपक्ष नेता राम गो¨वद चौधरी, त्रिभुवन दत्त, साधू वर्मा, पूर्व मंत्री विनोद ¨सह, डॉ. मोतीलाल वर्मा, राम शिरोमणि वर्मा सहित प्रदेश के विधायक और सांसद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी