विवादित जुलूस के रास्ते का किया निरीक्षण

मालीपुर (अंबेडकरनगर) : मुहर्रम के जुलूस में रास्ते के विवाद को सुलझाने को लेकर उपजिलाि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 12:32 AM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 12:32 AM (IST)
विवादित जुलूस के रास्ते का किया निरीक्षण
विवादित जुलूस के रास्ते का किया निरीक्षण

मालीपुर (अंबेडकरनगर) : मुहर्रम के जुलूस में रास्ते के विवाद को सुलझाने को लेकर उपजिलाधिकारी, सीओ, थानाध्यक्ष के साथ देर शाम तक मौके का मुआयना किया। थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव में मुहर्रम के जुलूस के रास्ते पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। लगभग तीन सालों से मुहर्रम के समय यह विवाद सामने आता है। गत पीस कमेटी की बैठक में यही मुद्दा छाया रहा। मंगलवार को देर शाम तक उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ¨सह, सीओ अमर बहादुर ने गांव पहुंच विवादित रास्ते का जायजा लिया। ग्रामवासियों और वर्तमान प्रधान के साथ ही पूर्व प्रधानों से हकीकत से रूबरू हुए। रास्ते के विवाद के निस्तारण के बाबत पूछने पर सीओ अमर बहादुर ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों और ग्राम प्रधान को जलालपुर कार्यालय बुलाया गया है। विवाद हल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी