गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया

By Edited By: Publish:Tue, 02 Sep 2014 12:04 AM (IST) Updated:Tue, 02 Sep 2014 12:04 AM (IST)
गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया

अंबेडकरनगर : गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया..। आदि जयकारों के बीच नगर में स्थापित गणेश पूजा पांडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वह देर रात तक पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

नगर के शहजादपुर चौक में गत शनिवार को श्री गणेश पति बप्पा मोरिया पूजा समिति द्वारा स्थापित गणेश प्रतिमा की पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की नित्य देर रात्रि तक भीड़ उमड़ी रहती है। गुरुद्वारा गली में भी स्थापित गणेश प्रतिमा पर पहुंचकर श्रद्धालु भगवान गणेश के भव्य दरबार में माथा टेक, मुरादें मांग रहे हैं। समिति अध्यक्ष श्याम कुमार ने बताया कि मंगलवार को तमसा में प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी