पूजा-पाठ के साथ चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू

अंबेडकरनगर : मिझौड़ा चीनी मिल में अखंड रामायण एवं पूजा का आयोजन किया गया। इसके बाद कां

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:22 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:22 PM (IST)
पूजा-पाठ के साथ चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू
पूजा-पाठ के साथ चीनी मिल में पेराई सत्र शुरू

अंबेडकरनगर : मिझौड़ा चीनी मिल में अखंड रामायण एवं पूजा का आयोजन किया गया। इसके बाद कांटा एवं डोगा की पूजा की गई। इसके बाद मिल द्वारा पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। महाप्रबंधक गन्ना प्रदीप सालार ने बताया कि गन्ना खरीदने के लिए 14, 15 तथा 16 नवंबर का इंडेंट प्रेषित कर दिया गया है।

14 नवंबर से बाहरी क्रय केंद्रों एवं चीनी मिल गेट पर गन्ना खरीद कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसान बिना पर्ची प्राप्त किये हुए गन्ने की कटाई ना करें। पर्ची मिलने के बाद किसान गन्ने की कटाई कर मिल गेट व कांटे पर ले जाएं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष समस्त केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक तौल कांटे स्थापित किया गया है। इसमें 65 ¨क्वटल तक ही मान्य होगा। चीनी मिल के वरिष्ठ प्रबंधक सुनील कुमार यादव ने बताया कि इस वर्ष 120 लाख ¨क्वटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। चीनी मिल अकबरपुर जिले के विकास एवं अपने क्षेत्र के समस्त गन्ना खरीदने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसान चीनी मिल को साफ सुथरा ताजा गन्ना आपूर्ति करें और पर्ची मिलने पर ही गन्ने की कटाई करें। इस मौके पर चीनी मिल के तमाम अधिकारी व कर्मचारी के साथ किसान भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी