हड़ताल खत्म, खरीद में आई तेजी

अंबेडकरनगर : जिले में धान की खरीद शुरू हो गई है, दो दिन में 24 किसानों से 865 ¨क्वटल 20

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 10:17 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 10:17 PM (IST)
हड़ताल खत्म, खरीद में आई तेजी
हड़ताल खत्म, खरीद में आई तेजी

अंबेडकरनगर : जिले में धान की खरीद शुरू हो गई है, दो दिन में 24 किसानों से 865 ¨क्वटल 20 किलोग्राम धान खरीद की गई है। अभीतक 55 निर्धारित क्रय केंद्रों के सापेक्ष 18 केंद्र ही खुले हैं। हालांकि बीते शुक्रवार को जिलाधिकारी सुरेश कुमार द्वारा सख्त निर्देश देने के बाद साधन सहकारी समितियों के सचिव ने भी केंद्रों को खोलना शुरू कर दिया है। फिलहाल इस मामले में आगामी 19 नवंबर को प्रमुख सचिव सहकारिता से वार्ता होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जिले के सभी केंद्रों पर खरीद की प्रक्रिया जिलाधिकारी के सख्त निर्देश के बाद शुरू करने की कार्यवाही कर दी गई है। धान की खरीद प्रारंभ हुए एक पखवारे से अधिक का समय बीत गया। लेकिन कर्मचारियों की मांग को लेकर हड़ताल पर जाने से खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। शुक्रवार को डीएम ने पांच क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें पीसीएफ केंद्र बंद मिले। इस पर नाराज डीएम ने पीसीएफ प्रबंधक एवं सहायक निबंधक को सख्त निर्देश दिया तथा कि शनिवार तक सहकारी समितियों के सचिव हड़ताल छोड़कर काम पर नहीं लौटे तो खाद्य एवं वस्तु आयात को रोकने तथा प्रभावित करने के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। इससे घबराएं कर्मियों ने शनिवार को समितियों पर बैनर टांगने आदि की कार्यवाही शुरू कर दिया है। वहीं सहकारी समिति सचिव संघ के जिलाध्यक्ष राम कृपाल वर्मा ने बताया कि मांगें तो पूरी नहीं हुई। हमारे सचिवों को दो वर्षों से वेतन तक नहीं दिया गया है। लेकिन विभाग की सख्ती के चलते सभी केंद्रों को खोलने का निर्देश दिया गया है। बताया गया कि आगामी 19 नवंबर को प्रमुख सचिव सहकारिता के साथ प्रदेशीय नेतृत्व के साथ वार्ता है। उसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में पीसीएफ प्रबंधक रितेश कुमार यादव ने बताया कि सभी कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो चुका है। शनिवार को पीसीएफ के पांच से सात केंद्रों पर खरीद हुई है, लेकिन केंद्र सभी खुल चुके हैं।

chat bot
आपका साथी