कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस का जनजागरण अभियान

किसान बिल के विरोध में कांग्रेस ने जनजागरण अभियान चलाया। सुनील मिश्रा के साथ विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 10:33 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 10:33 PM (IST)
कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस का जनजागरण अभियान
कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस का जनजागरण अभियान

अंबेडकरनगर : किसान बिल के विरोध में कांग्रेस ने जनजागरण अभियान चलाया। सुनील मिश्रा के नेतृत्व में खजुरी बाजार में जनजागरण अभियान चलाकर किसानों से हस्ताक्षर कराया गया।

उन्होंने कहा कि हाल ही में लोकसभा में पास बिल पूरी तरह किसान विरोधी है। इस बिल के लागू होने के बाद निजी कंपनियों का साम्राज्य स्थापित होगा, जो धीरे-धीरे किसानों के खेतों पर कब्जा कर लेगा। इसीलिए किसान बिल का विरोध प्रत्येक किसानों को करना चाहिए। खजुरी बाजार में चलाए गए अभियान में 230 किसानों ने बिल के विरोध में हस्ताक्षर किया। ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, सुनील सिंह, कृष्णावती निषाद, दयाराम निषाद, मुन्नीलाल, श्रीकांत वर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी