बैंक कर्मी व सिपाही समेत 20 लोग मिले संक्रमित

-जहांगीरगंज और भियांव ब्लॉक में सर्वाधिक पॉजिटिव -सक्रिय केस 191 में रविवार को कोई नहीं हुआ डिस्चार्ज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Aug 2020 10:51 PM (IST) Updated:Mon, 24 Aug 2020 06:14 AM (IST)
बैंक कर्मी व सिपाही समेत 20 लोग मिले संक्रमित
बैंक कर्मी व सिपाही समेत 20 लोग मिले संक्रमित

अंबेडकरनगर : कोरोना का संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। फिर भी लॉकडाउन के दिनों में बाहर निकले से गुरेज नहीं कर रहे है। वहीं जागरूकता के साथ स्वास्थ विभाग की टीम लोगों का नमूना संकलित कर रही है। तीन प्रकार से लोगों की जांच की जारी है। इसमें नमूना एकत्र करना, ट्रूनॉट तथा एंटीजेन किट के जरिए जांच प्रक्रिया को तेज किया गया है। रविवार को आई रिपोर्ट में कुल 20 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिले में अब कुल 657 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसमें से 18 की मौत और 449 पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर गए हैं। अभी 191 एक्टिव केस हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है।

संक्रमण रोकने के लिए जांच प्रक्रिया को तेज है। वहीं लोगों की लापरवाही से संक्रमण लगातार पांव पसार रहा है। पॉजिटिव मिले लोगों में स्टेट बैंक के एक कर्मचारी और पुलिस के सिपाही समेत अकबरपुर ब्लॉक में दो, बसखारी ब्लॉक में तीन, जहांगीरगंज में चार, भियांव ब्लॉक में चार, कटेहरी में दो के अलावा भी पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया संक्रमित लोगों को एल-वन हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया है। इसमें से पांच लोगों को होम आइसोलेशन में रखने का निर्देश दिया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों को होम क्वारंटाइन और नवोदय विद्यालय में क्वारंटाइन किया गया है।

33 की स्क्रीनिग और 365 का भेजा नमूना : जिला चिकित्सालय में 33 की स्क्रीनिग की गई और यहां पर 65 लोगों का नमूना लिया गया। इसके साथ ही मोबाइल टीम ने 300 नमूना एकत्र किया। ट्रूनॉट से 20 तथा एंटीजेन से 1002 लोगों की जांच की गई।

chat bot
आपका साथी