ठंड में नवजात को बचाने की जानकारी दें आशा

अंबेडकरनगर: गंभीर बीमारियों से बचने के लिए भोजन करने के पूर्व बच्चे हों या बड़े सभी को ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 10:59 PM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 10:59 PM (IST)
ठंड में नवजात को बचाने की जानकारी दें आशा
ठंड में नवजात को बचाने की जानकारी दें आशा

अंबेडकरनगर: गंभीर बीमारियों से बचने के लिए भोजन करने के पूर्व बच्चे हों या बड़े सभी को हाथ धोना अनिवार्य है। इससे संक्रामक रोगों पर नियंत्रण लगेगा। ठंड मौसम में बीमारियों से बचाने के लिए सभी को जागरूक होना पड़ेगा। इसलिए नवजात शिशुओं को सर्दी से जरूर बचाएं नहीं तो निमोनिया भी होने की संभावना हो सकती है। इन सभी की जानकारी आशा ग्रामीण महिलाओं को अवश्य दें। उक्त बातें प्रशिक्षक संजय कुमार ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर में आयोजित आशा प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने बताया कि इसके लिए आशा अपने क्षेत्रों में जाकर माताओं को जागरूक करें। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्रति छह माह में सभी कार्यरत आशाओं को विभागीय जानकारी दी जाती है। इसलिए प्रशिक्षण में दी जान वाली जानकारियों को आपस में चर्चा भी करें। प्रशिक्षक शाहिद कमर ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आशाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए सभी अपनी जिम्मेदारी को समझें और समाज के हित में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। इससे आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के साथ-साथ सभी को लाभ मिल सके। इस दौरान हाथ धोने का कौशल, तापमान मापने का तरीका, हाइपोथर्मिया से बचाव, क्षेत्र भ्रमण के बारे से आशाओं को प्रशिक्षण दिया गया।

chat bot
आपका साथी