66 प्रवासी मजदूर समेत 202 की स्क्रीनिग, 601 लोग क्वारंटाइन

अंबेडकरनगर कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सोमवार को प्रवासी मजदूरों के जिला मुख्यालय पहुंचने पर जांच के साथ राजकीय इंजीनियरिग कॉलेज में सभी को क्वारंटाइन किया गया। जिले में कुल 202 लोगों की तीन स्वास्थ्य टीमों ने स्क्रीनिग किया। इसके साथ अब कुल 601 लोगों को क्वारंटाइन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Apr 2020 10:57 PM (IST) Updated:Tue, 28 Apr 2020 06:09 AM (IST)
66 प्रवासी मजदूर समेत 202 की स्क्रीनिग, 601 लोग क्वारंटाइन
66 प्रवासी मजदूर समेत 202 की स्क्रीनिग, 601 लोग क्वारंटाइन

अंबेडकरनगर : कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है। सोमवार को प्रवासी मजदूरों के जिला मुख्यालय पहुंचने पर जांच के साथ राजकीय इंजीनियरिग कॉलेज में सभी को क्वारंटाइन किया गया। जिले में कुल 202 लोगों की तीन स्वास्थ्य टीमों ने स्क्रीनिग किया। इसके साथ अब कुल 601 लोगों को क्वारंटाइन किया गया। गत 24 अप्रैल को भेजे गए 36 नमूने की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। हरियाणा प्रदेश के विभिन्न शहरों के 66 प्रवासी मजदूरों को लेकर रोडवेज की बस जिला मुख्यालय पहुंची। यहां राजकीय इंजीनियरिग कॉलेज में सभी की स्क्रीनिग डॉ. फूलचंद वर्मा, डॉ. सुधा वर्मा, डॉ. कृतिका वर्मा के साथ स्वास्थ्य कर्मियों ने किया। सीएमओ के निर्देश पर सभी को यहीं पर अगले 14 दिन तक क्वारंटाइन करने के लिए रखा गया है। इसके साथ ही डॉ. मोहम्म्द रफी ने एकलव्य स्टेडियम और डॉ. पुष्पेंद्र ने रमाबई महिला महाविद्यालय में स्क्रीनिग किया। रमाबाई महिला महाविद्यालय में 260, एकलव्य स्टेडियम में 270, राजकीय इंजीनियरिग कॉलेज में 66 तथा जिला चिकित्सालय में 11 लोगों को क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती किया गया है। साढ़े तीन सौ से अधिक जांच होने के बाद अभी तक कोई भी कोरोना वायरस से प्रभावित नहीं मिला है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने जलालपुर में बने कोविड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। बताया कि 30 नमूने जांच के लिए भेजा जा रहा है।

---------

-पैदल आए छह मजदूर क्वारंटाइन-

टांडा : जिले के बसखारी ब्लॉक के बुकिया गांव निवासी पवन कुमार साथियों के साथ हरियाणा के गुरुग्राम में पीओपी का काम करते थे। गुरुग्राम पहुंचे दस बारह दिन ही हुए थे कि लॉकडाउन हो गया। खाने पीने की कठिनाई होने पर वहां से पैदल ही निकल लिए। अयोध्या से एक पिकअप वाहन से थाना इब्राहिमपुर के सेवागंज बैरियर पर पहुंचे तो वाहन को रोककर पुलिस ने पूछताछ किया।सीओ अमर बहादुर ने बताया छह प्रवासियों को एंबुलेंस से क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी