प्रवासी श्रमिकों समेत 4655 की स्क्रीनिग, जांच को भेजे गए 50 नमूने

534 यात्री आए दोपहर 140 मिनट पर लुधियाना से 1249 यात्री आए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 10:30 PM (IST) Updated:Fri, 22 May 2020 10:30 PM (IST)
प्रवासी श्रमिकों समेत 4655 की स्क्रीनिग, जांच को भेजे गए 50 नमूने
प्रवासी श्रमिकों समेत 4655 की स्क्रीनिग, जांच को भेजे गए 50 नमूने

अंबेडकरनगर : प्रवासी श्रमिकों से भरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को रात से लेकर दोपहर तक आती रहीं। सबसे पहले अहमदाबाद से रात 2.50 बजे पर 1602 श्रमिक आए। सुबह 5.45 बजे पर सूरत से 534 यात्री आए, दोपहर 1.40 बजे लुधियाना से 1249 यात्री आए। सभी को रोडवेज बसों से एकलव्य स्टेडियम पहुंचाया गया। डीएम राकेश कुमार मिश्र, एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीडीओ अनूप कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा स्टेशन पर पहुंचकर पानी, बिस्किट तथा बच्चों के लिए दूध का इंतजाम कराया। देर रात तक सभी की स्क्रीनिग की गई।

वहीं दूसरी ओर लोहिया भवन में 875 एवं जिला चिकित्सालय में 395 की स्क्रीनिग की गई। प्रवासियों समेत कुल 4655 लोगों की स्क्रीनिग की गई। शुक्रवार को भी जांच के लिए 50 नमूने भेजे गए हैं। चिकित्सालय समेत तीन स्थानों पर कुल 124 भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि प्रवासी मजदूरों की गांवों में निगरानी समिति के सदस्यों के समक्ष दोबारा स्क्रीनिग कराई जा रही है। बताया कि शाम चार बजे तक 61 रिपोर्ट मिली जो सभी निगेटिव है।

------

डीएम-एसपी ने एकलव्य स्टेडियम का किया निरीक्षण :

डीएम राकेश कुमार मिश्र एवं एसपी आलोक प्रियदर्शी ने एकलव्य स्टेडियम में के क्वारंटाइन विग का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार उपस्थित रहे। यहां 61 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इनके अतिरिक्त 24 प्रवासियों की अवधि पूर्ण होने पर उनके गंतव्य के लिए होम क्वारंटाइन के निर्देश के साथ भेजा गया। झलियहवा मजरा तथा सराय जंगल को प्रशासन ने किया सील

-चित्र : 22 एएमबी 11-

भीटी : गुरुवार को कटेहरी ब्लॉक के गांव तिवारीपुर के मजरे झलियहवा में मुंबई से आई एक युवती तथा भीटी के गांव सराय जंगल में अहमदाबाद से आए एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पुलिस व तहसील प्रशासन ने पहुंचकर गांव को सील कर दिया है। वहीं तिवारीपुर में मरीज के सीधे संपर्क में आए परिवार के चार सदस्यों को पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम काफी मशक्कत के बाद जिला मुख्यालय पर क्वारंटाइन के लिए भेजा। जबकि गांव के अन्य लोगों की जांच व सर्वे कर लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया। एसडीएम अनिल कुमार सिंह ने बताया दोनों गांवों को सील कर अन्य कार्यवाही की जा रही है। अहिरौली थानाध्यक्ष कन्हैया यादव ने बताया गांवों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। भीटी सीएचसी प्रभारी डॉ. विकास तिवारी तथा कटेहरी सीएचसी के सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसबी सिंह ने बताया कि गांवों को सैनिटाइज कराकर घर घर सर्वे, जागरूकता, सफाई का काम किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी