दूसरी शादी की तैयारी थी, युवती पहुंची तो अचानक बदल गया माहौल

एक शादीशुदा युवक दूसरी शादी करने की तैयारी में था। यह बात उसकी मुंबई में रह रही पत्‍नी को पता चली तो वह युवक के होने वाले ससुराल पहुंची। लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार किया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 13 May 2019 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 13 May 2019 06:46 PM (IST)
दूसरी शादी की तैयारी थी, युवती पहुंची तो अचानक बदल गया माहौल
दूसरी शादी की तैयारी थी, युवती पहुंची तो अचानक बदल गया माहौल

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद में कंधई थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय गांव में सुल्तानपुर जिले से बरात के स्वागत की तैयारी थी। अचानक एक युवती पहुंची और लड़की पक्ष के लोगों को राज की बात बताई। इससे कन्या के परिजनों के होश उड़ गए। इसके कारण कन्या पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। 

मुंबई से युवती पहुंच गई युवक के होने वाले ससुराल

कंधई थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय गांव में सुल्तानपुर जिले के महादेवन क्षेत्र से बरात आनी थी। लड़की के घर वालों ने विवाह की तैयारी पूरी कर ली थी। वर पक्ष वालों ने लड़की पक्ष को यह बात छिपाए रखी थी कि उसकी पहले शादी हो चुकी है। बरात आती, इसके पहले ही होने वाले दूल्हे की पहली पत्नी को उसके दूसरी शादी करने की जानकारी हुई। इस पर वह मुंबई से फ्लाइट से लखनऊ पहुंची और वहां से पूरे पांडेय गांव में लड़की के घर पहुंच गई। 

वर और कन्या पक्ष में हुई पंचायत

खुद को दूल्हे की विवाहिता बताते हुए शादी न करने का लड़की पक्ष से आग्रह करने लगी। यह सुनते ही लड़की के घरवालों के होश उड़ गए। युवती की बात को पुष्ट करने के लिए लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के पिता को बुलाया। इसे लेकर को दिन तक दोनों पक्षों में पंचायत भी होती रही। बताते हैं कि वर पक्ष के लोगों ने शादी की बात छिपाकर दूसरी शादी तय की दी थी। 

बरात आने के एक दिन पूर्व तक हुई पंचायत के बाद शादी टूटी 

बरात आने के एक दिन पहले तक को बरात आनी थी, लेकिन बरात आने के पूर्व ही युवक के शादीशुदा होने की बात पता चली तो लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। साथ ही गोदभराई समेत अन्य सामान युवक के पक्ष वापस करने को राजी हुए।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी