VHP अब गो-पालन से रोजगार उपलब्ध कराएगी, बेसहारा गायों को गोशाला पहुंचाएंगे कार्यकर्ता Prayagraj News

जैविक खेती गोसंवर्धन नस्ल सुधार पंचगव्य से औषधि तैयार करने से गाय की रक्षा होगी। साथ ही रोजगार के नए साधन भी उपलब्ध होंगे।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 09:49 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 03:53 PM (IST)
VHP अब गो-पालन से रोजगार उपलब्ध कराएगी, बेसहारा गायों को गोशाला पहुंचाएंगे कार्यकर्ता Prayagraj News
VHP अब गो-पालन से रोजगार उपलब्ध कराएगी, बेसहारा गायों को गोशाला पहुंचाएंगे कार्यकर्ता Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। गाय की हत्या व उपेक्षा रोकने के लिए विश्व हिंदू परिषद गांव व मोहल्ला स्तर पर अभियान चलाएगी। कार्यकर्ता बेसहारा गायों को गोशाला पहुंचाकर उनकी देखरेख करेंगे। साथ ही गो-उत्पाद को बढ़ावा देकर लोगों को गो-पालन के लिए प्रेरित करेंगे। गो-उत्पादों के जरिए युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का अभियान चलाया जाएगा।

गो-मूत्र, दुग्ध व गोबर का उपयोग बढ़ाना होगा

यह निर्णय विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा विभाग काशी प्रांत की वर्चुअल बैठक में लिया गया। विहिप के केंद्रीय मंत्री व गोरक्षा आयाम के केंद्रीय संगठन मंत्री खेमचंद शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि गाय की सुरक्षा के लिए गो-मूत्र, दुग्ध व गोबर का उपयोग बढ़ाना होगा। जैविक खेती, गोसंवर्धन, नस्ल सुधार, पंचगव्य से औषधि तैयार करने से गाय की रक्षा होगी। साथ ही रोजगार के नए साधन भी उपलब्ध होंगे। जैविक खाद व गो-उत्पाद लोगों को आसानी से मिल सकें, उसके लिए बिक्री का केंद्र खुलवाया जाएगा। केंद्र कहां-कहां खुलने हैं उसका ब्योरा खंड, प्रखंड, जिला, विभाग व प्रांत स्तर के कार्यकर्ता तैयार करें। बैठक में दयाशंकर पांडेय, वासुदेव पटेल, राधेश्याम मिश्र, हेमंत दुबे, भोलानाथ मिश्र, महेश तिवारी, शुभम शुक्ल जिलाध्यक्ष गंगापार, राजेंद्र मिश्र जिलाध्यक्ष प्रयागराज, पवन शंकर श्रीवास्तव उपाध्यक्ष प्रयागराज आदि मौजूद रहे।

 कोरोना छोड़ भाजपा सरकारें गिराने में लगी है : प्रमोद

 वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि कोरोना का संक्रमण देश में बढ़ रहा है। उस पर प्रभावी नियंत्रण के बजाय भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस की सरकारों को गिराने में अपनी ऊर्जा लगा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराई अब वह राजस्थान में अशोक गहलोत की पूर्ण बहुमत की सरकार गिराने में लगी है। यह बहुत ही शर्मनाक स्थिति है। कहा कि राजस्थान सरकार को पूर्ण बहुमत प्राप्त है। वह गहलोत के नेतृत्व में बनी रहेगी।

chat bot
आपका साथी