यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बोले-नए भारत को आत्मनिर्भर बनाने के विजन का रोड मैप है बजट 2021

मंत्री सिद्धार्थनाथ ने कहा कि खास बात यह कि इस बजट को लेकर विपक्ष के पास भी कहने के लिए कुछ नहीं है। प्रदेश सरकार के संदर्भ में ट्वीट किया कि ओडीओपी योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का तेजी से विकास हो रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 11:22 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 11:22 AM (IST)
यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह बोले-नए भारत को आत्मनिर्भर बनाने के विजन का रोड मैप है बजट 2021
उत्‍तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने आम बजट 2021 को बेहतर बताया है।

प्रयागराज, जेएनएन। बजट 2021 में नए भारत को आत्मनिर्भर बनाने के विजन को एक रोड मैप प्रदान किया है। यह ट्वीट कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने किया है। उन्होंने प्रयागराज प्रवास के दौरान कहा था कि केंद्र सरकार ने जो बजट प्रस्तुत किया है वह जन सामान्य का बजट है। इसमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए भी संभावनाएं हैं। 

मंत्री सिद्धार्थनाथ ने कहा कि खास बात यह कि इस बजट को लेकर विपक्ष के पास भी कहने के लिए कुछ नहीं है। प्रदेश सरकार के संदर्भ में ट्वीट किया है कि ओडीओपी योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का तेजी से विकास हो रहा है। अर्थव्यवस्था के इस मॉडल का नाम योगी मॉडल है। 

केंद्र सरकार ने दिया है संतुलित बजट

बजट के विभिन्न पहलुओं को लेकर भाजपा व अन्य संगठनों की ओर से संगोष्ठी आयोजित कर मंथन चल रहा है। निजी तौर परभी लोग अपनी राय रख रहे हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि संतुलित बजट के लिए सरकार का आभार। जिस तरह से कोरोना काल में केंद्र और प्रदेश सरकार ने समाज के सभी वर्गों की चिंता की और राशन से लेकर अंश लाभ गांव के हर गरीब निर्धनों किसानों के साथ पलायन कर रहे मजदूर तबका के लोगों का ख्याल रखा काबिले तारीफ है। 

बोले मंत्री- इस बजट के दूरगामी प्रभाव पड़ेंगे

मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि इस बजट से अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत को एक सशक्त और विकसित देश को स्थापित करने के लिए सभी कारगर कदम उठाएगा। निश्चित रूप से समाज के सभी वर्गों और विविध क्षेत्रों में किए जा रहे विकास का लाभ लोगों को आने वाले समय में मिलेगा। इस बजट के दूरगामी प्रभाव पड़ेंगे।

chat bot
आपका साथी