यूपी के कै‍बिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा पर कसा तंज, कही ये बातें

यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने ट्वीट कर सवाल उठाया कि कांग्रेस के युवराज सिख संहार को भूल जाते हैं क्या? यह भी कहा कि इस मामले में कोई बचेगा नहीं जो भी दोषी होगा सख्त कार्रवाई होगी। न्यायिक जांच का आदेश सरकार पहले ही दे चुकी है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 08:34 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 08:34 AM (IST)
यूपी के कै‍बिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा पर कसा तंज, कही ये बातें
यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने लखीमपुर खीरी मामले में कांग्रेस पर निशाना साधा।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। लखीमपुर खीरी में नौ लोगों की जान जाने के मुद्दे पर सियासी दल बयानबाजी करने में कोई गुरेज नहीं कर रहे हैं। सभी एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। भाजपा इन दलों के नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने को राजनीतिक पर्यटन करार दे रही है तो विपक्ष भी कानून व्यवस्था व लोकतंत्र की दुहाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रयागराज प्रवास पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा पर तंज कसा।

कश्‍मीर में चुनाव नहीं है तो भाई-बहन व विपक्षी दल वहां नहीं जाएंगे

यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि कश्मीर में चुनाव नहीं इसलिए भाई, बहन (राहुल व प्रियंका) और बाकी विपक्षी दल वहां नहीं जाएंगे। सभी को अभी लखीमपुर खीरी का मौसम रास आ रहा है। कैबिनेट मंत्री ने ट्वीट कर सवाल उठाया कि कांग्रेस के युवराज सिख संहार को भूल जाते हैं क्या? यह भी कहा कि इस मामले में कोई बचेगा नहीं, जो भी दोषी होगा सख्त कार्रवाई होगी। न्यायिक जांच का आदेश सरकार पहले ही दे चुकी है।

बोले मंत्री, देर आए दुरुस्त आए

कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रियंका वाड्रा के झाडू लगाने के वायरल वीडियो पर कहा कि मोदी जी के स्वच्छता अभियान के महत्व को आखिरकार प्रियंका वाड्रा ने स्वीकार कर लिया है। यही लोग थे जो 2014 में इस अभियान का मजाक उड़ा रहे थे। आज इसका महत्व समझ लिया है। ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि जल्द ही पूरी कांग्रेस इस अभियान के महत्व को समझे और इसका पालन भी करे।

कांग्रेसियों ने जताई नाराजगी

प्रियंका वाड्रा का वाल्मीकि मंदिर में झाड़ू लगाने का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा की तरफ से दी गई प्रतिक्रिया पर कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई है। कहा है कि इस तरह की बयानबाजी बताती है कि भाजपा दलित विरोधी मानसिकता रखती है। अब सभी कांग्रेस नेता वाल्मीकि मंदिरों में साफ-सफाई करेंगे।

chat bot
आपका साथी