UP के कैबिनेट मंत्री नंदी बोले- CM योगी के नेतृत्व में प्रदेश में तरक्की और समृद्धि आई

उत्‍तर प्रदेश के कैगिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्‍ता नंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज प्रदेश के अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक खुशहाली और विकास की रोशनी पहुंचाई जा रही है। उत्तर प्रदेश तरक्की और समृद्धि के दीपक से जगमगा रहा है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Wed, 03 Nov 2021 02:04 PM (IST) Updated:Wed, 03 Nov 2021 06:30 PM (IST)
UP के कैबिनेट मंत्री नंदी बोले- CM योगी के नेतृत्व में प्रदेश में तरक्की और समृद्धि आई
मंत्री नंदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनैतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से एयरपोर्ट के साथ हवाई उड़ानों की संख्या बढ़ाई जा रही है। बोले कि 2017 के पहले तक उत्तर प्रदेश में जहां केवल दो एयरपोर्ट ही सक्रिय थे, वहीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में नौ एयरपोर्ट सक्रिय हो गए हैं।

बोले, उड़ानों की संख्‍या साढ़े चार वर्षों में बढ़ी है

मंत्री नंदी ने कहा कि कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जल्द ही उड़ान शुरू होने जा रही है। उड़ानों की संख्या भी साढ़े चार वर्ष में 25 से 85 तक पहुंच गई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज प्रदेश के अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति तक खुशहाली और विकास की रोशनी पहुंचाई जा रही है। उत्तर प्रदेश तरक्की और समृद्धि के दीपक से जगमगा रहा है। बोले कि 24 करोड़ प्रदेशवासियों के जीवन में दीपावली की वास्तविक संकल्पना को साकार करने वाले कर्मयोगी मुख्यमंत्री पर हम सभी को गर्व है।

मंत्री नंदी ने मुख्‍यमंत्री को भरोसा दिलाया

मंत्री नंदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पांच कालीदास मार्ग पर मुलाकात कर धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी। अपने क्षेत्र के विकास कार्यों पर भी चर्चा की। उन्हें यह भरोसा भी दिलाया कि सरकार के काम को जनता के बीच ले जा रहे हैं।

स्वदेशी उत्पाद खरीद कर स्थानीय कारीगरों के जीवन में खुशियां बांटें

मंत्री नंद गोपाल गुप्‍ता नंदी ने सभी देशवासियों को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दी। कहा की धनतेरस का त्योहार सभी के जीवन में हर्ष और उल्लास लेकर आए तथा जीवन धन-धान्य से पूर्ण करे। उन्‍होंने लोगों से अपील की कि उत्सवों की इस श्रृंखला में स्वदेशी उत्पाद खरीद कर स्थानीय कारीगरों के जीवन में खुशियां बांटने का संकल्प लें और देश को आत्मनिर्भर बनाएं।

chat bot
आपका साथी