माघ मेला में संस्कार भारती के पंडाल में लोकनृत्य की प्रस्तुति, कुरुक्षेत्र के कलाकारों ने जमाया रंग Prayagraj News

माघ मेला के संस्‍कार भारतीय के पंडाल में ख्याति प्राप्त रंजूमनी सैकिया के नेतृत्व में गौहाटी (असम) से आए 17 सदस्यीय दल ने पहले मंदिरों में होने वाले नृत्य प्रस्‍तुत किए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 28 Jan 2020 09:54 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jan 2020 09:54 AM (IST)
माघ मेला में संस्कार भारती के पंडाल में लोकनृत्य की प्रस्तुति, कुरुक्षेत्र के कलाकारों ने जमाया रंग Prayagraj News
माघ मेला में संस्कार भारती के पंडाल में लोकनृत्य की प्रस्तुति, कुरुक्षेत्र के कलाकारों ने जमाया रंग Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। माघ मेले में संस्कार भारती के 'अवलोकन तीरथराजु चलो रे' सांस्कृतिक कार्यक्रम में जौनपुर, गौहाटी और हरियाणा के कुरुक्षेत्र से आए लोक कलाकारों ने खूब रंग जमाया। हरियाणा के लोकनृत्य 'कोठे चढ़ ललकारू, देख्ये हो मेरा दामण लेके अइए' पर जब कलाकारों ने नृत्य शुरू किया तो वहां मौजूद लोग भी थिरकने लगे।

ख्याल गायन से कार्यक्रम की हुई शुरूआत

कार्यक्रम की शुरुआत जौनपुर से आए डॉ सुभाष चंद्र विशोई ने राग जौनपुरी में 'श्यामसुंदर अबहुं नहीं आए' ख्याल गाकर किया। उन्होंने शिव आराधना का एक भजन भी गाया। सोनाली विशोई और स्वरलीना विशोई ने श्रीराम कथा और भजन सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। संस्कृति श्रीवास्तव ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत की।

17 सदस्यीय दल ने पहले मंदिरों में होने वाले नृत्य प्रस्तुत किए

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोकविद रंजूमनी सैकिया के नेतृत्व में गौहाटी (असम) से आए 17 सदस्यीय दल ने पहले मंदिरों में होने वाले नृत्य प्रस्तुत किए। रंजूमनी सैकिया ने एकल नृत्य और सुकन्या देवी तथा एलवी ओझा ने युगल नृत्य पेश करके पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। बिहू नृत्य ने भी दर्शकों को रोमांचित किया। असम के प्रसिद्ध भोरताल नृत्य को भी खूब सराहना मिली।

फाग और कोड़ामार होली नृत्य की अनूठी प्रस्‍तुति

कुरुक्षेत्र से आए हरविंदर राणा के नेतृत्व में 15 सदस्यीय दल ने जीजा- साली और प्रेमी प्रेमिका के बीच होली पर होने वाली नोक-झोंक को फाग और कोड़ामार होली नृत्य पर 'कोठे चढ़ ललकारूं, देख्ये हो मेरा दामण ले के अइए' ने दर्शकों को खूब उत्साहित किया। हरियाणवी कलाकारों ने मेरा दामण सिला दे रे, ओ ननदी के वीरा पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।

अखिल भारतीय नाट्य प्रमुख को पद्मश्री सम्मान मिलने पर खुशी

अतिथियों का स्वागत संस्कार भारती की अध्यक्ष कल्पना सहाय ने किया। प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संस्कार भारती के अखिल भारतीय नाट्य प्रमुख डॉक्‍टर डीपी सिन्हा को इस वर्ष भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान प्रदान किया। इस दौरान संस्कार भारती के अखिल भारतीय महामंत्री अमीर चंद्र की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन योगेंद्र मिश्र ने किया।

chat bot
आपका साथी