Top Prayagraj News of the day, 2 November 2019 : व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य को दिया अर्घ्‍य, गंगा-यमुना के घाट पर भीड़

डाला छठ पर व्रती महिलाओं ने अस्‍ताचल सूर्य को अर्घ्‍य दिया। हुनर हॉट का केंद्रीय मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने उद्घाटन किया। एमएनएनआइटी के दीक्षा समारोह में मेधावी सम्‍मानित हुए।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 02 Nov 2019 06:41 PM (IST) Updated:Sat, 02 Nov 2019 06:41 PM (IST)
Top Prayagraj News of the day, 2 November 2019 : व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य को दिया अर्घ्‍य, गंगा-यमुना के घाट पर भीड़
Top Prayagraj News of the day, 2 November 2019 : व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य को दिया अर्घ्‍य, गंगा-यमुना के घाट पर भीड़

 प्रयागराज, जेएनएन। डाला छठ के मुख्‍य दिन शनिवार को व्रती महिलाओं ने अस्‍ताचल सूर्य को अर्घ्‍य देकर पूजन-अर्चन किया। इस दौरान गंगा-यमुना के घाटों पर काफी भीड़ जुटी। वहीं केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने एनसीजेडसीसी में हुनर हॉट का उदघाटन किया। इस अवसर पर कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पांच वर्षों में दस्तकारों, शिल्पकारों के स्वदेशी हुनर को निखारने की कवायद शुरू की है। इसी क्रम में एमएनएनआइटी के 16वें दीक्षा समारोह में मेधावियों को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और संस्थान के पुरा छात्र विनोद कुमार यादव ने सम्‍मानित किया।

व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य को दिया अर्घ्‍य, गंगा-यमुना के घाट पर भीड़

चार दिवसीय डाला छठ महापर्व के मुख्‍य दिन शनिवार को गंगा और यमुना के जल में खड़ी होकर व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्‍य दिया, विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान संगम समेत गंगा और यमुना नदी घाटों पर मेले जैसा दृश्य रहा। छठ महोत्सव की शुरूआत गुरुवार को नहाय खाय से शुरू हुआ है। व्रती महिलाओं ने शुक्रवार को खरना की रस्म निभाते हुए सूरज ढलने पर चूल्हे में लकड़ी से आग जलाकर गुड़ व चावल की खीर व रोटी बनाकर खाया। रविवार की सुबह सूर्योदय के समय सूर्यदेव को व्रती महिलाएं अर्घ्‍य देकर व्रत का समापन करेंगी। तभी व्रत का पारण होगा। छठ पर्व को लेकर शनिवार की सुबह से ही घरों में पूजन के इंतजाम शुरू कर दिए थे। पूजन सामग्री जुटाई गई। फल-फूल की खरीदारी हुई।

केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा-अल्पसंख्यक मंत्रालय राज्यों में 'हुनर हब' स्थापित करेगा

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शनिवार को प्रयागराज में थे। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) में हुनर हॉट का उदघाटन किया। इस अवसर पर कहा कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पांच वर्षों में दस्तकारों, शिल्पकारों के स्वदेशी हुनर को निखारने की कवायद शुरू की है। बाजार की जरूरतों के हिसाब से इन्‍हें तराशने एवं प्रोत्साहित करने के लिए अल्पसंख्यक मंत्रालय सभी राज्यों में 'हुनर हब' स्थापित करने के मिशन पर तेजी से काम कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार-2 के पहले 100 दिनों में ही अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 100 'हुनर हब' स्वीकृत किए हैं। इनमें दस्तकारों, शिल्पकारों, पारम्परिक खानसामों को वर्तमान जरूरतों के हिसाब से ट्रेनिंग दी जाएगी। उनके हुनर को और निखारा जाएगा।

एमएनएनआइटी तुषार को मिला इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआइटी) का 16वां दीक्षा समारोह शनिवार को समारोहपूर्वक हुआ। इसमें बीटेक के सभी ब्रांच में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाले इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के तुषार बालियान को इंस्टीट्यूट गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। मेरठ के रहने वाले तुषार का आइईएस बनने का ख्वाब है। उन्‍हें यह सम्‍मान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और संस्थान के 1980 बैच के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र रहे विनोद कुमार यादव ने दिया। समारोह के मुख्य अतिथि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि देश के विकास में इंजीनियर का अहम योगदान होता है। भारत में लगातार इंजीनियरों की वजह से ही विभिन्न क्षेत्रों में विकास हो रहा है।

chat bot
आपका साथी