राष्ट्रीय खेल दिवस पर शहर में होंगी कई प्रतियोगिताएं Prayagraj News

क्षेत्रीय खेल अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि खेल दिवस पर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता होगी। इसमें 16 टीमें से अधिक टीमें भाग लेगी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 24 Aug 2019 11:23 AM (IST) Updated:Sat, 24 Aug 2019 12:06 PM (IST)
राष्ट्रीय खेल दिवस पर शहर में होंगी कई प्रतियोगिताएं Prayagraj News
राष्ट्रीय खेल दिवस पर शहर में होंगी कई प्रतियोगिताएं Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन : राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त पर कई खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसके लिए क्षेत्रीय खेल अधिकारी ने तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्रीय खेल अधिकारी अनिल तिवारी ने बताया कि खेल दिवस पर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता होगी। इसमें 16 टीमें से अधिक टीमें भाग लेगी। इन टीमों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। उन्होंने बताया कि हॉकी के अलावा लान टेनिस, भारोत्तोलक, टेबल टेनिस प्रतियोगिता भी कराई जाएंगी।

साई सेंटर में नहीं हो रही ट्रेनिंग :

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) का सेंटर जिले में है लेकिन वहां पर प्रशिक्षण नहीं दिए जा रहे हैं। खेल कोच राजेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ साल पहले तक यहां पर साई में हॉकी, बैडमिंटन सहित कई खेलों की ट्रेनिंग होती थी। जनवरी 2019 से इसे फिर से यहां शुरू किया और बैडमिंटन कोच विधि चौधरी की नियुक्ति हुई। कोच राजेंद्र सिंह, खिलाड़ी पंकज केसरवानी, पवन चौरसिया, राजू जायसवाल आदि ने केंद्रीय खेल मंत्री को पत्र लिखकर साई में प्रशिक्षण शुरू कराने की मांग की है।

यूपीसीए अंडर-19 महिला खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल 26-27 को:

अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के लिए खिलाडिय़ों का चयन ट्रायल 26 व 27 अगस्त को कानपुर के कमला क्लब में होगा। इसके बाद चयनित खिलाडिय़ों का चयन मैच 28 व 29 अगस्त को खेला जाएगा। इलाहाबाद की जिन महिला खिलाडिय़ों ने यूपीसीए का रजिस्ट्रेशन फार्म भरा है, वह चयन ट्रायल के लिए 26 अगस्त को प्रात: 8 बजे कमला क्लब पर रिपोर्ट करें। उक्त जानकारी इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन महिला शाखा की सचिव डॉ. जूली ओझा ने दी।

chat bot
आपका साथी