त्योहार पर ही फांसी लटक कर युवक ने दे दी जान

हंडिया कोतवाली क्षेत्र के दुमदुमा गांव में शनिवार को दीपावली के त्योहार पर ही एक युवक अपने घर की छत में लगे चुल्ले में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Nov 2020 10:55 PM (IST) Updated:Mon, 16 Nov 2020 10:55 PM (IST)
त्योहार पर ही फांसी लटक कर युवक ने दे दी जान
त्योहार पर ही फांसी लटक कर युवक ने दे दी जान

हंडिया : हंडिया कोतवाली क्षेत्र के दुमदुमा गांव में शनिवार को दीपावली के त्योहार पर ही एक युवक अपने घर की छत में लगे चुल्ले में फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

दुमदुमा गांव निवासी प्रदीप कुमार निषाद (35) दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बताते है कि शनिवार की दोपहर दीपावली के दिन कमरे का दरवाजा बंद कर छत के चुल्ले में बिजली के केबल का फंदा बनाकर गले में डाल फांसी लगा लिया। काफी देर के बाद परिजनों ने युवक को बाहर न आते देख घर में लगी खिड़की से देखा तो युवक फांसी के फंदे से लटक रहा था। यह देख परिवार में रोना-पिटना मच गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सैदाबाद अरुण कुमार मौर्य ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवक को बीमार बताया। युवक की मौत से पत्नी, मां, पिता व बच्चे शिल्पी व तेजू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। दीप जलाने चित्रकूट गए व्यापारी की हृदय गति रुकने से मौत

सहसों : क्षेत्र के सहसों बाजार निवासी ओम प्रकाश केसरवानी (50) पुत्र भगौती प्रसाद की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। दीपावली पर्व पर चित्रकूट धाम में दर्शन पूजन करने के बाद दीपक जलाकर रविवार की शाम साथियों के साथ घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में अचानक सीने में दर्द होने पर साथ में लौट रहे मित्रों ने उन्हें अस्पताल में दिखाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ओम प्रकाश की सहसों-हनुमानगंज मार्ग पर इलेक्ट्रिक की प्रतिष्ठित दुकान है। घटना को लेकर व्यापारियों मे शोक व्याप्त है।

chat bot
आपका साथी