रायफल छीनने पर भतीजे को रिवाल्वर से मार दी गोली

रायफल छीनने से आक्रोशित हमलावरों ने भतीजे को रिवाल्वर से गोली मार दी। प्रतापगढ़ में बाघराय के भिटारा गाव में हुई इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। आरोपित पिता और पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 10:25 AM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 10:25 AM (IST)
रायफल छीनने पर भतीजे को रिवाल्वर से मार दी गोली
रायफल छीनने पर भतीजे को रिवाल्वर से मार दी गोली

इलाहाबाद : प्रतापगढ़ में बाघराय के भिटारा गाव में घर पर धावा बोलने के दौरान ताऊ पर हुए हमले पर भतीजे ने रायफल छीन लिया था। इतने में हमलावर ने रिवाल्वर से भतीजे और ताऊ को गोली मार दिया। दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। रायफल व खोखा बरामद किया है।

भिटारा गाव निवासी अरुण प्रताप सिंह (57) के घर सामने नाली थी। नाली के बगल की जमीन कोमल सिंह ने खरीद लिया और नाली भाटकर अपने रास्ते में मिला लिया। इसी बात को लेकर तीन दिनों से कहासुनी चल रही थी। शुक्रवार की शाम कोमल, उसके बेटे राम सिंह ने अरुण के घर धावा बोल दिया। उन्हे रायफल के बट से पीटने लगे। शोर सुनकर दौड़े भतीजे भीम सिंह (23) ने रायफल छीन लिया। इतने में लाइसेंसी रिवाल्वर से भीम और उसके ताऊ को गोली मार दिया।

घटना की सूचना एंबुलेंस कर्मी को दी गई, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन कार से लेकर सीएचसी कुंडा गए, वहा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में ताऊ भतीजे को मृत घोषित करने पर अरुण के बेटे गोपाल सिंह, भतीजा विक्की सिंह समेत परिजन शव से लिपटकर रोने लगे। परिजनों की हालत देखकर जिला अस्पताल में पुलिस वाले कुछ पूछने का साहस नहीं जुटा पा रहे थे। अरुण का बड़ा बेटा अनुपम सिंह कनाडा में रहता है।

---------

राइफल व एक खोखा कारतूस बरामद

प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर हुई फाय¨रग के बीच जहां दो लोगों की इलाज के दौरान जिला मुख्यालय पर मौत हो गई। वही सूचना पर पहुंची बाघराय पुलिस को घटनास्थल से एक राइफल झाड़ी से व एक खोखा बरामद हुआ है। भिटारा गांव निवासी कोमल ¨सह ने तीन माह पूर्व रमाशंकर से जमीन का बैनामा लिया लिया था। जिसमें रास्ते को लेकर अरुण ¨सह से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को इसी बात को लेकर कोमल व अरुण ¨सह में कहासुनी हो गई। जिसके बाद कोमल ने अरूण ¨सह व भीम ¨सह को राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद राइफल झाड़ी में छुपा दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

-------------------

दो बच्चे हुए अनाथ

बाघराय थाना क्षेत्र के भिटारा गांव निवासी अरुण ¨सह के दो बच्चे प्रशांत व गोपाल है। दोनों पढाई कर रहे हैं, लेकिन पिता की मौत से वह अनाथ हो गए। जबकि मृतक भीम दो भाई थे। बड़ा भाई अर्जुन व छोटा भाई भीम था।

chat bot
आपका साथी