TGT 2016 का परिणाम घोषित : प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक गृह विज्ञान में 287 अभ्यर्थी सफल

उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायताप्राप्त माध्यमिक कालेजों के लिए प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) 2016 गृह विज्ञान विषय का परिणाम जारी हो गया है।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 09:12 AM (IST) Updated:Fri, 22 May 2020 09:12 AM (IST)
TGT 2016 का परिणाम घोषित : प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक गृह विज्ञान में 287 अभ्यर्थी सफल
TGT 2016 का परिणाम घोषित : प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक गृह विज्ञान में 287 अभ्यर्थी सफल

प्रयागराज, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायताप्राप्त माध्यमिक कालेजों के लिए प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) 2016 गृह विज्ञान विषय का परिणाम जारी हो गया है। इसमें बालक व बालिका वर्ग के 287 अभ्यर्थी सफल घोषित किए हैं, जो कुल तय पदों से अधिक हैं। यदि कोई अभ्यर्थी आवंटित कालेज में कार्यभार ग्रहण नहीं करेगा तो योग्यता क्रम से अन्य चयनित को मौका दिया जाएगा। चयन बोर्ड रिक्तियों की संख्या के अनुरूप संस्था का आवंटन बाद में करेगा।

चयन बोर्ड ने टीजीटी 2016 गृह विज्ञान विषय की लिखित परीक्षा आठ व नौ मार्च 2019 को कराई थी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 22 फरवरी से 21 मार्च 2020 तक कराया गया। उसकी मेरिट सूची और कटऑफ गुरुवार को वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उप सचिव नवल किशोर की विज्ञप्ति के अनुसार इस विषय के लिए 229 बालक और 58 बालिकाएं सफल हुई हैं, यह संख्या कुल रिक्त पदों से अधिक है। सफल होने वालों का संस्था बाद में किया जाएगा।

उप सचिव ने विज्ञप्ति में कहा है कि आवंटित संस्था में यदि कोई चयनित अभ्यर्थी कार्यभार ग्रहण नहीं करेगा तो उसके स्थान में रिक्तियों की संख्या से अधिक चयनितों का योग्यताक्रम में चयन जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से किया जाएगा। चयन बोर्ड ने इसके पहले 19 मार्च को परिणाम घोषित किया था, उसके बाद से लॉकडाउन के कारण कामकाज प्रभावित रहा है। अब चयन प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी