प्रतापगढ़ में दोस्तों संग गंगा स्नान को गया किशोर डूबा, गोताखोरों ने ढूंढा शव Prayagraj News

घाट पर गंगा स्नान करते समय सौरभ गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में सौरभ को डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया। गोताखोरों ने शव को ढूंढ निकाला।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 01 May 2020 02:21 PM (IST) Updated:Fri, 01 May 2020 02:21 PM (IST)
प्रतापगढ़ में दोस्तों संग गंगा स्नान को गया किशोर डूबा, गोताखोरों ने ढूंढा शव Prayagraj News
प्रतापगढ़ में दोस्तों संग गंगा स्नान को गया किशोर डूबा, गोताखोरों ने ढूंढा शव Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। प्रतापगढ़ जनपद के हथगांव थाना क्षेत्र में एक किशोर गंगा नदी में डूब गया। वह दोस्तों के साथ शुक्रवार की सुबह गंगा स्नान को गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली। मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोपहर में किशोर का शव ढूंढ निकाला। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। उधर गंगा किनारे पहुंचे किशोर के स्वजन शव मिलने पर बिलखने लगे।

नरसिंह धाम घाट पर स्नान करने गए थे सभी

हथिगांव थाना क्षेत्र निवासी दांडी नौबस्ता गांव निवासी संतोष शुक्ला का 14 वर्षीय बेटा सौरभ शुक्ला शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अपने कुछ दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया था। वह सभी गांव के बगल नरसिंह धाम घाट पर स्नान करने गए थे। घाट पर गंगा स्नान करते समय सौरभ गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में सौरभ को डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया। घाट पर मौजूद ग्रामीणों ने गंगा नदी में सौरभ की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला।

काफी प्रयास के बाद सौरभ का गोताखोरों ने ढूंढा

इसी बीच जानकारी होने पर वहां पहुंचे सौरभ के परिवार के लोग सहम गए। सूचना मिली तो पुलिस भी वहां पहुंची और तत्काल गोताखोरों को बुलवाया। काफी मशक्कत के बाद दोपहर में गोताखोर सौरभ के शव को ढूंढने में कामयाब हुए। सौरभ के परिवार के लोग गमगीन हैं।

टोंस नदी में स्नान को गए बालक की डूबने से मौत

इसी क्रम में करछना में टोंस नदी के किनारे बसे महेवा गांव निवासी देवकीनंदन निषाद का आठ वर्षीय बेटा गोलू टोंस नदी में अपने कुछ साथियों के साथ गुरुवार को स्नान करने गया था। नहाते समय गोलू गहरे पानी में चला गया। साथियों के शोर मचाने पर गांव वाले नदी में कूदे। काफी प्रयास के बाद गोलू को नदी के बाहर निकाला गया। स्वजन उसे नजदीक के एक चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

chat bot
आपका साथी