खेत से धान की फसल ढो रही किशोरी से छेड़खानी
कोड़ापुर फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत से धान की फसल ढो रही किशोरी से गा
कोड़ापुर : फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत से धान की फसल ढो रही किशोरी से गांव के ही शोहदों ने छेड़खानी की। किशोरी ने पिता ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी गई। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ फूलपुर कोतवाली में बुधवार शाम को मुकदमा लिखा गया।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर शाम अपने खेत से धान की फसल ढो रही एक किशोरी से गांव के ही दो शोहदे छेड़खानी करने लगे। पहले तो किशोरी ने नजरअंदाज किया मगर मनचलों ने हरकत बढ़ी तो किशोरी ने विरोध कर दिया। इस पर आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी। घटना की जानकारी किशोरी ने अपने पिता सहित स्वजनों को दी। किशोरी के पिता उलाहना देने जब शोहदों के घर गए तो उनकी जमकर पिटाई कर दी गई। किसी तरह पिता ने अपनी जान बचाई तथा दूसरे दिन बुधवार को कोतवाली पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जांच के बाद बुधवार शाम को दोनों शोहदों के खिलाफ छेड़खानी सहित मारपीट कि धाराओं मेंमुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस संबंध में हल्का दारोगा राजेश कुमार ने बताया कि छेड़खानी करने सहित मारपीट की घटना की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।