डीआइजी ने कहा- किताबी कीड़ा बनने से नहीं मिलती सफलता Prayagraj News

पढ़ाई तो खुद व्यक्तित्व का एक अंग है। पढ़ाई के साथ सास्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेना चाहिए। यह सलाह डीआइजी केपी सिंह ने सीएमपी डिग्री कॉलेज में आयोजित व्‍याख्‍यान में दी।

By Edited By: Publish:Sat, 12 Oct 2019 12:55 AM (IST) Updated:Sat, 12 Oct 2019 10:35 AM (IST)
डीआइजी ने कहा- किताबी कीड़ा बनने से नहीं मिलती सफलता Prayagraj News
डीआइजी ने कहा- किताबी कीड़ा बनने से नहीं मिलती सफलता Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। सीएमपी डिग्री कॉलेज के समाज शास्त्र विभाग में 'व्यक्तिव का विकास' विषयक व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डीआइजी केपी सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि केवल किताबों को पढ़ने से किसी भी छात्र-छात्रा का विकास नहीं होगा। पढ़ाई तो खुद व्यक्तित्व का एक अंग है। पढ़ाई के साथ सास्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेना चाहिए। केवल किताबी कीड़ा होने से कोई सफल नहीं होता।

मेहनत ही सफलता की कुंजी है : एसपी क्राइम

विशिष्ट अतिथि एसपी क्राइम आशुतोष मिश्र ने कहा मेहनत ही सफलता की कुंजी है। इसके पहले मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष व पूर्व महापौर चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह, एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, द कौसिंल के निदेशक अनुज सिंह, आइआरएस ज्ञानेंद्र त्रिपाठी व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बृजेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

वाद-विवाद प्रतियोगिता में आकर्षिका व अश्विनी अव्‍वल

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने वाद-विवाद प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया। प्रतियोगिता में पक्ष में सीएमपी की आकर्षिका पांडेय, जगत तारन ग‌र्ल्स कॉलेज की श्रेयश्री शुक्ला, एसएस खन्ना की सादिया सिद्दीकी को पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान मिला। विपक्ष में इविवि के अश्वनी कुमार मौर्य, मकरध्वज यादव, जगत तारन की आकाक्षा यादव पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता का आयोजन समाजशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अनंत सिंह के नेतृत्‍व में हुआ था। धन्यवाद ज्ञापन तान्या राय ने किया। इस दौरान डॉ. विजय लक्ष्मी, डॉ. भूपेश त्रिपाठी, डॉ. शशि बाला, डॉ. शशि पांडेय, डॉ राजेंद्र, डॉ. नीरज सिंह, डॉ राम चिरंजीव पाल, डॉ. अलोक, डॉ. दीपक गौड़, डॉ. आरडी किशोर, डॉ. आभा त्रिपाठी, डॉ. सरोज सिंह, डॉ. अरुण, डॉ. रितेश, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. अजय, तान्या राय, सपना मौर्या आदि रहे।

chat bot
आपका साथी