Kumbh mela 2019 : पंचकोसी परिक्रमा के अंतिम दिन निकली शोभायात्रा, मुनि भारद्वाज को नमन

कुंभ मेला में तीन दिवसीय पंचकोसी परिक्रमा का आयोजन किया गया। अंतिम दिन मेला क्षेत्र से संतों ने शोभायात्रा निकाली। मुनि भारद्वाज की प्रतिमा का अभिषेक व पूजन किया गया।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 06:42 PM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 06:42 PM (IST)
Kumbh mela 2019 : पंचकोसी परिक्रमा के अंतिम दिन निकली शोभायात्रा, मुनि भारद्वाज को नमन
Kumbh mela 2019 : पंचकोसी परिक्रमा के अंतिम दिन निकली शोभायात्रा, मुनि भारद्वाज को नमन

कुंभनगर : प्रयाग की धाॢमक, पौराणिक परंपरा को संजोने वाली तीन दिवसीय पंचकोसी परिक्रमा के अंतिम दिन महर्षि भारद्वाज की प्रतिमा का अभिषेक हुआ। सुबह संतों व श्रद्धालुओं का कारवां संगम तट पहुंचा। वहां पंचकोसी परिक्रमा का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री व जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक महंत हरि गिरि के साथ संतों ने मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजन किया। पूजन के बाद एक बड़े कलश में गंगाजल लेकर शोभायात्रा के रूप में संत व श्रद्धालु प्रयागराज, वेणी माधव, अक्षयवट का जयकारा लगाते हुए महर्षि भारद्वाज आश्रम पहुंचे।

भारद्वाज आश्रम में शोभायात्रा का भव्य स्वागत

संगम तट से शुरू हुई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होता हुआ भारद्वाज आश्रम पहुंची। वहां एडीजी एसएन साबत, मंडलायुक्त आशीष गोयल, डीआइजी कुंभ केपी सिंह, कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने महात्माओं का स्वागत किया। संतों ने मर्हिष भरद्वाज की विशाल प्रतिमा पर पुष्पांजलि अॢपत की। इसके बाद गंगाजल से भरे कलश लेकर मर्हिष भरद्वाज आश्रम स्थित भरद्वाज की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाभिषेक करके विधिवत पूजन किया।

पंचकोसी परिक्रमा से प्रयाग के सभी तीर्थों का होगा विकास : महंत हरि गिरि

महंत हरि गिरि ने कहा कि पंचकोसी परिक्रमा से तीर्थराज प्रयाग के सभी तीर्थों का समुचित विकास होगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रयाग के पयर्टन और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। मंडलायुक्त आशीष गोयल ने कहा कि अब तीर्थराज प्रयाग की परिक्रमा वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी। आश्वासन दिया कि परिक्रमा मार्ग के सभी तीर्थ स्थलों का सम्यक विकास भी किया जाएगा। इस दौरान श्रीमहंत प्रेम गिरि, श्रीमहंत नारायण गिरि, श्रीमहंत महेंद्र पुरी, श्रीमहंत कमल पुरी, श्रीमहंत केदार पुरी, महंत विजय गिरि, पीएन द्विवेदी, दिनेश और नीलकंठ गिरि शामिल रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोरम प्रस्तुति

शाम को मेला क्षेत्र के सेक्टर 16 स्थित श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के समष्टि पंडाल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। ख्यातिलब्ध कलाकारों ने नृत्य व गायन के जरिए प्रयाग में मौजूद धाॢमक, पौराणिक स्थलों, यहां के ऋषि-मुनियों के कृतित्व-व्यक्तित्व का बखान किया। इस दौरान कई विभूतियां महर्षि भारद्वाज, भृगु मुनि, पर्णास ऋषि और दुर्वासा मुनि स्मृति सम्मान से सम्मानित हुईं। 

chat bot
आपका साथी