छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित और उदय के इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश पर रोक Prayagraj News

विश्वविद्यालय परिसर में उनके प्रवेश पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी कर दिया है। छात्र नेताओं को नोटिस देने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर कर्नलगंज अरुण त्यागी को दी गई थी।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 06:38 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 07:47 PM (IST)
छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित और उदय के इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश पर रोक Prayagraj News
छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित और उदय के इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रवेश पर रोक Prayagraj News

प्रयागराज,जेएनएन : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित मिश्रा व उदय प्रकाश यादव के प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। पुलिस ने देर रात छात्र नेताओं को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी किया गया नोटिस थमाया। अब ऐसे में दोनों छात्रनेता विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं कर सकते हैं।

छात्र परिषद के विरोध और छात्र संघ बहाली की मांग को लेकर छात्रनेता आंदोलन कर रहे हैं। कई दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन मंगलवार को उग्र हो गया था। पुलिस ने लाठीचार्ज कर किया था। जवाब में छात्रों ने भी पथराव किया था। इसमें कई छात्र और पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। इस मुद्दे को लेकर रोहित मिश्र और उदय प्रकाश ने प्रेसवार्ता कर मीडिया के सामने कई बयान जारी किए थे। इसमें नामांकन करने वाले छात्रों को सुरक्षा खुद से करने की बात भी कही गई थी। रोहित मिश्रा और उदय प्रकाश के बयानों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीरता से लिया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाते हुए विश्वविद्यालय परिसर में उनके प्रवेश पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी कर दिया है।

इंस्पेक्टर कर्नलगंज को मिली नोटिस पहुंचाने की जिम्‍मेदारी:

छात्र नेताओं को नोटिस देने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर कर्नलगंज अरुण त्यागी को दी गई थी। पुलिस को इसके लिए काफी मशक्कत भी करनी पड़ी। इंस्पेक्टर कर्नलगंज अरुण कुमार त्यागी पहले रोहित मिश्रा को नोटिस देने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। फिर उदय प्रकाश तक पहुंचने के लिए कई घंटे परेशान हुए।

chat bot
आपका साथी