...तो प्रयागराज में कम दूरी के चौराहों पर लगी रेड लाइटें बन रही जाम की वजह

सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के दोनों चौराहे म्योहाल चौराहा और ट्रैफिक चौराहा भी निकट है। फायर ब्रिगेड चौराहा और हनुमान मंदिर का चौराहा भी बहुत कम दूरी पर है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने इस समस्या की ओर गौर किया है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 06 Feb 2021 11:09 AM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2021 11:09 AM (IST)
...तो प्रयागराज में कम दूरी के चौराहों पर लगी रेड लाइटें बन रही जाम की वजह
शहर के निकट स्थित दो चौराहों पर लगी लाल बत्‍ती जाम का कारण बन रही है।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज को स्मार्ट सिटी योजना में शामिल किया गया है। यहां की सड़कों सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं में भी सुधार लाया जा रहा है। लोगों में ट्रैफिक सेंस भी विकसित किया जा रहा है। इसके लिए जगह जगह ट्रैफिक लाइटें लगाई गई हैं। आम तौर पर यह ट्रैफिक लाइटें यातायात को सुरक्षित बना रही हैं लेकिन कुछ जगहों पर यह ट्रैफिक लाइटें लोगों के लिए परेशानी का भी सब बन रही हैं। इसकी वजह यह कि बहुत कम दूरी पर स्थित चौराहों पर ही यह लाइटें लगा दी गई हैं। इससे जब रेड लाइट होती हैं तो वाहनों की कतार दूसरे चौराहे तक पहुंच जाती है। इससे जाम की स्थिति बन रही है। 

निकट के चौराहे जहां लग रहा जाम

सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के दोनों चौराहे, म्योहाल चौराहा और ट्रैफिक चौराहा भी निकट है। फायर ब्रिगेड चौराहा और हनुमान मंदिर का चौराहा भी बहुत कम दूरी पर है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने इस समस्या की ओर गौर किया है। कहा है कि जल्द ही पूरी व्यवस्था को देखकर जिन चौराहों पर उचित होगा वहां से रेड लाइट हटाई जाएगी। 

स्मार्ट सिटी बनाने में व्यावहारिक पक्ष अपनाना जरूरी

शहर को स्मार्ट बनाया जाए। शहरियों को भी बेहतर तौर तरीके सिखाए जाएं इस दिशा में प्रयास करना जरूरी है। लोगों को भी सहयोग देना होगा। कटरा निवासी आनंद श्रीवास्तव करते हैं कि शहर को स्मार्ट बनाने में सभी पहलुओं को ठीक से समझा जाए। हर जगह सीमेंटेड सड़क या फुटपाथ बनाया जाना हरियाली के लिए हानिकारक है। इसके लिए ठोस प्रयास किया जाए।

chat bot
आपका साथी