पूर्वी यूपी के 40 जिलाध्यक्षों संग कल प्रयागराज में हार पर मंथन करेंगी प्रियंका वाड्रा

लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान संभालने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा कल प्रयागराज आने का कार्यक्रम है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 06 Jun 2019 11:49 AM (IST) Updated:Thu, 06 Jun 2019 11:49 AM (IST)
पूर्वी यूपी के 40 जिलाध्यक्षों संग कल प्रयागराज में हार पर मंथन करेंगी प्रियंका वाड्रा
पूर्वी यूपी के 40 जिलाध्यक्षों संग कल प्रयागराज में हार पर मंथन करेंगी प्रियंका वाड्रा

प्रयागराज, जेएनएन। कांग्रेस महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने के बाद अब समीक्षा कर रही हैं। प्रियंका गांधी कल शाम अपने पुरखों की स्थली प्रयागराज में रहेंगी। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश के 40 जिलाध्यक्षों के साथ पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों को भी प्रयागराज बुलाया है।

लोकसभा चुनाव 2019 में पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान संभालने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा कल प्रयागराज आने का कार्यक्रम है। वह देर शाम स्वराज भवन पहुंचेंगी। आठ जून की सुबह जिला कांग्रेस कमेटी दफ्तर में पूर्वी उत्तर प्रदेश के 40 लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के साथ हार पर मंथन करेंगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को भी बुलाया गया है।

प्रियंका कल प्रयागराज में बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से स्वराज भवन पहुंचकर रात में ही पार्टी के बड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रात्रि विश्राम करेंगी। प्रदेश प्रवक्ता किशोर वाष्र्णेय ने बताया कि आठ जून को वह पार्टी कार्यालय में पूर्वी यूपी के लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों एवं जिलाध्यक्षों के साथ पार्टी को मजबूती देने के लिए उनके हार के कारणों पर मंथन करेंगी। प्रियंका बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद भी कर सकती हैं। इसमें कुछ जिलाध्यक्षों पर कार्रवाई भी हो सकती है।  

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी