जनहित के मुद्दे उठाने पर नगर निगम सदन में भाजपा के वरिष्ठ पार्षद पर मांफी मांगने के लिए बनाया दबाव

किरन जायसवाल पर महापौर अभिलाषा गुप्ता व कार्यकारिणी सदस्यों ने माफी मांगने का दबाव बनाया। माफी न मांगने पर कार्रवाई से निलंबित करने का प्रस्ताव रखा गया। इस दबाव के बाद भी पार्षद किरन जायसवाल ने माफी मांगने से इनकार कर दिया।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 08:29 AM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 04:55 PM (IST)
जनहित के मुद्दे उठाने पर नगर निगम सदन में भाजपा के वरिष्ठ पार्षद पर मांफी मांगने के लिए बनाया दबाव
जनता से यूजर चार्ज वसूलने का विरोध भाजपा की वरिष्ठ पार्षद किरन जायसवाल ने कई बार किया।

प्रयागराज, जेएनएन। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन पर जनता से यूजर चार्ज वसूलने का विरोध भाजपा की वरिष्ठ पार्षद किरन जायसवाल ने कई बार किया। उन्होंने कहा कि निजी कंपनी जिसकी केवल एक लाख की हैसियत है, 22 दिसंबर को उसका रजिस्ट्रेशन हुआ है। उसे कूड़ा कलेक्शन का काम दिया गया। इसमें अनियमितता बरती गई। इस मामले को भी भाजपा नेता ने कई बार उठाया। यही वजह है कि वरिष्ठ पार्षद व नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की मुख्य सचेतक किरन जायसवाल पर महापौर अभिलाषा गुप्ता व कार्यकारिणी सदस्यों ने माफी मांगने का दबाव बनाया। माफी न मांगने पर कार्रवाई से निलंबित करने का प्रस्ताव रखा गया। इस दबाव के बाद भी पार्षद किरन जायसवाल ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि माफी किस बात की। यदि कार्यकारिणी चाहे तो लिखित जवाब मांगे।

वरिष्ठ पार्षद ने पूछा सरकार दे रही मुफ्त राशन निगम वसूल रहा यूजर चार्ज

पार्षद किरन जायसवाल ने कहा कि कोरोना काल में जहां केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनता को मुफ्त राशन नवंबर तक दे रही है वहीं नगर निगम यूजर चार्ज वसूलने पर अड़ा है। आखिर यह कौन सी विवशता है। यह भी कहा कि जल संस्थान के द्वारा छह साल का पुराना एरियर जनता से मांगा जा रहा है। इस कार्य प्रणाली से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। पार्षद ने कहा कि यदि वह गलत हैं तो उनकी सदस्यता निरस्त कर दी जाए पर माफी नहीं मांगेगी।

निजी कंपनी को भुगतान का ब्यौरा मांगा

पार्षद किरन जायसवाल ने मांग की है कि हरि भरी और एडब्ल्यूपी को नगर निगम में कितना भुगतान किया है उसको नगर निगम सदन में रखा जाए। इन कंपनियों से क्या घाटा क्या फायदा हुआ यह भी बताया जाए।

chat bot
आपका साथी