आसमान पर छाए हैं घने बादल, रुक-रुककर हो रही रिमझिम बारिश, प्रयागराज में आज ऐसा रहेगा मौसम

Prayagraj Weather Update मौसम विज्ञानी डा. शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच ज्यादा अंतर नहीं होने पर दिन में ठंड महसूस होती है। यह सामान्य तौर पर रात के बराबर रहता है। उन्‍होंने आज मौसम साफ होने गुनगुनी धूप निकलने की संभावना जताई है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 09 Jan 2022 10:23 AM (IST) Updated:Sun, 09 Jan 2022 10:25 AM (IST)
आसमान पर छाए हैं घने बादल, रुक-रुककर हो रही रिमझिम बारिश, प्रयागराज में आज ऐसा रहेगा मौसम
प्रयागराज में बादलों व रिमझिम बारिश से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम है। आज धूप निकल सकती है।

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। मौसम का मिजाज इन दिनों लोगों की समझ से परे है। जनवरी में बारिश जुलाई और अगस्‍त जैसी हो रही है। आसमान पर छाए घने बादल अब भी बारिश की सूचना दे रहे हैं। रुक-रुककर रिमझिम बारिश भी हो रही है। कड़ाके की ठंड में ऐसा मौसम आम जन को प्रभावित कर रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने आज दोपहर में धूप खिलने की भी संभावना जता रहा है। घने बादलों के बीच अब देखना है कि क्‍या यह संभव हो सकेगा।

अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में अधिक अंतर नहीं

प्रयागराज में लगातार कई दिनों से आसमान में घने बादल छाए हैं और पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश भी हो रही है। शनिवार को भी कई राउंड में बारिश हुई। आधी रात में आसमान में बादल गर्जन के साथ एक बार फिर पानी बरसाने लगे। शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच सिर्फ 4.6 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। शनिवार की सुबह बादल छाए हुए थे। ऐसे में बारिश के आसार जताए जा रहे थे। सुबह रिमझिम फुहारें गिरीं लेकिन कुछ ही देर में गुनगुनी धूप निकली तो राहत मिली। कुछ ही देर में फिर से बादलों ने डेरा डाला। फिर दिनभर धूप नहीं खिली।

जानें, आज का क्‍या है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 14.2  डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को भी अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस व न्‍यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। लगातार आसमान में छाए बादलों और बारिश के कारण अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में अधिक अंतर नहीं है।

मौसम विज्ञानी ने धूप खिलने की जताई संभावना

मौसम विज्ञानी डा. शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच ज्यादा अंतर नहीं होने पर दिन में ठंड महसूस होती है। यह सामान्य तौर पर रात के बराबर रहता है। उन्‍होंने आज रविवार को दोपहर में मौसम साफ रहने और गुनगुनी धूप निकलने की संभावना जताई है। कहा कि धूप से लोगों को राहत मिलेगी।

chat bot
आपका साथी