महिला को जिंदा जलाकर हत्या की कोशिश के मामले में प्रयागराज पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा, कुबूल लिया गुनाह

गांव में शंकरलाल की पत्नी 46 वर्षीय मालती देवी अकेले रहती है। मंगलवार सुबह वह घर में अकेली थी तभी उसे जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की गई। झुलसी मालती को देखने के बाद गांव वालों ने खबर दी तो खीरी पुलिस भी पहुंची।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 04:09 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 04:09 PM (IST)
महिला को जिंदा जलाकर हत्या की कोशिश के मामले में प्रयागराज पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा, कुबूल लिया गुनाह
खीरी इलाके के घर के भीतर महिला पर तेजाब हमले की घटना में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया

प्रयागराज, जेएनएन। यमुनापार में खीरी इलाके के गांव में घर के भीतर महिला को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की घटना में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि इस सनसनीखेज घटना की तह तक पहुंची चुकी है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में अहम जानकारी मिली है। शहर के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती महिला के पति समेत परिवार के लोगों के आने का इंतजार  किया जा रहा है।

घर में थी तभी हमला, 80 फीसद से ज्यादा है झुलसी 

खीरी के पाल पट्टी लोहरा गांव में रहने वाले बल्लम सिंह के दोनों पुत्र शंकरलाल और ननकू सिंह मुंबई में नौकरी करते हैं। शंकरलाल के दो बेटे संजय और अजय भी मुंबई में रहकर काम करते हैं। यहां गांव में शंकरलाल की पत्नी 46 वर्षीय मालती देवी अकेले रहती है। मंगलवार सुबह करीब वह घर में अकेले थी तभी उसे जिंदा जलाने की कोशिश की गई। उसे चारपाई पर बांधकर आग के हवाले कर दिया गया। यह भी बात कही गई कि उस पर तेजाब फेंका गया था। महिला को घर में जला देख गांव वालों ने खबर दी तो खीरी थाने की पुलिस वहां पहुंची। मालती को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से रेफर करने पर शहर लाकर एसआरएन अस्पताल में भर्ती किया गया है। मुंबई से खबर पाकर रवाना हुए पति समेत अन्य लोग दोपहर तक यहां पहुंचे नहीं थे। उधर, डॉक्टरों ने बताया कि  मालती 80 फीसद से ज्यादा झुलसी है।

पकड़े गए लोगों ने गुनाह कुबूला

इस बीच पुलिस ने गांव में लोगों से जानकारी जुटाने के बाद छापेमारी की और दो लोगों को पकड़ लिया।इस बाबत खीरी थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्या का कहना है कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की गई है। घटना का तकरीबन पर्दाफाश हो गया है। इनमें एक शख्स महिला के पति का दोस्त है और ठेकेदारी करता है। अभी कुछ और छानबीन की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला से करीबी रिश्ता बनाने के चक्कर में यह हमला किया गया है। पुलिस का कहना है कि कुछ और जानकारी जुटाने के बाद हमला करने वाले लोगों के बारे में बताया जाएगा।

chat bot
आपका साथी