भाजपा के प्रयागराज महानगर अध्‍यक्ष बोले-लव जिहाद पर अध्यादेश लाना सकारात्मक कदम

भाजपा नेता ने कहा कि इस तरह के कानून की जरूरत सिर्फ प्रदेश में नहीं पूरे देश में है। सभी जगहों पर युवतियों को भ्रमित कर जाल में फंसाया जा रहा है। इन मुद्दों पर सामाजिक विवशता के चलते भी कई बार पीडि़त आवाज नहीं उठाते।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 11:30 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 11:30 AM (IST)
भाजपा के प्रयागराज महानगर अध्‍यक्ष बोले-लव जिहाद पर अध्यादेश लाना सकारात्मक कदम
भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने लव जिहाद को लेकर अपना विचार रखा।

प्रयागराज, जेएनएन। उत्तर प्रदेश सरकार ने लव जिहाद पर अध्यादेश पारित किया है। यह बहुत ही सकारात्मक कदम है। हाल के दिनों की कुछ घटनाओं को देखें तो चिंता होती थी। अब अध्यादेश बन गया है तो इस पर सख्ती से अमल हो। आने वाले दिनों में इसे कानून का भी स्वरूप दिया जाए तो बेहतर होगा। यह कहना है भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी का।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कानून की जरूरत सिर्फ प्रदेश में नहीं पूरे देश में है। सभी जगहों पर युवतियों को भ्रमित कर जाल में फंसाया जा रहा है। इन मुद्दों पर सामाजिक विवशता के चलते भी कई बार पीडि़त आवाज नहीं उठाते लेकिन अब वक्त आ चुका है कि खुल कर बात हो। ऐसा नहीं हुआ तो बहुत सी अप्रिय घटनाएं होंगी। इससे समाज में वैमनस्यता बढ़ेगी। इन चीजों को रोकने के लिए सिर्फ सरकार नहीं सभी समुदाय के लोगों को भी पहल करनी चाहिए।

लव जिहाद अपराध ही नहीं सामाजिक विकृति भी है

विहिप के गोरक्षा प्रभाग के प्रांत मंत्री लालमणि तिवारी का कहना है कि हम सभी समरस समाज की अवधारणा में विश्वास रखते हैं। लव जिहाद जैसे मामले इस समरसता को नष्ट करने वाले कारक होते हैं। इनपर अंकुश जरूरी है। यह अपराध ही नहीं है बल्कि सामाजिक विकृति भी है। इसका समर्थन किसी भी समुदाय को नहीं करना चाहिए। यदि कोई करता है तो वह दुर्भावना से ग्रसित है। इसे जाति, धर्म या समुदाय के खासे में बांधकर देखना ठीक नहीं है। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के साथ सख्ती से निपटना होगा। इसकी मांग लंबे समय की की जा रही थी जो अब पूरी हुई। अभी इसे और सशक्त बनाना होगा।

chat bot
आपका साथी