Prayagraj Weather Update: फरवरी के अंतिम सप्ताह में बढ़ेगी गर्मी, जानें-मौसम विभाग क्‍या कहता है

Prayagraj Weather Update मंगलवार की सुबह से आसमान में हल्‍के बादल नजर आ रहे हैं। वहीं सुबह हल्‍का कोहरा भी छाया रहा जिससे ठंड का एहसास लोगों ने किया। हालांकि अभी सुबह और रात में हल्‍की ठंड का असर है। दोपहर में सूर्य की किरणों से गर्मी हो रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 10:45 AM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 10:45 AM (IST)
Prayagraj Weather Update: फरवरी के अंतिम सप्ताह में बढ़ेगी गर्मी, जानें-मौसम विभाग क्‍या कहता है
प्रयागराज में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है। दोपहर में सूर्य की किरणें परेशान कर रही हैं।

प्रयागराज, जेएनएन। प्रयागराज जनपद में दिन-प्रतिदिन मौसम अब गर्म हो रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह में हुई बूंदाबांदी से उम्मीद थी कि ठंड में दोबारा वापसी होगी। हालांकि ऐसा कुछ नजर नहीं आया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। यानी आने वाले दिन अब गर्म होते रहेंगे। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी थम जाने के कारण ठंड खात्मे की ओर रहेगी। हालांकि मंगलवार को आसमान पर हल्‍के बादल भी नजर आए।

सुबह आसमान में हल्‍के बादल भी

मंगलवार की सुबह से आसमान में हल्‍के बादल नजर आ रहे हैं। वहीं सुबह हल्‍का कोहरा भी छाया रहा, जिससे ठंड का एहसास लोगों ने किया। हालांकि अभी सुबह और रात में हल्‍की ठंड का असर है। वहीं दोपहर में तो यह हाल रहता है कि पूछिए मत। दोपहर में सूर्य की तल्‍ख किरणों से गर्मी का एहसास बढ़ गया है।

प्रयागराज के तापमान पर डालें एक नजर

सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री लुढ़ककर 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता की बात करें तो अधिकतम 89 और न्यूनतम 53 मापी गई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक जाने के आसार हैं।

जानें, क्‍या कहते हैं मौसम विज्ञानी

समुद्र विज्ञानी व पर्यावरण के जानकार प्रो. शैलेंद्र रॉय ने बताया कि सप्ताह के अंत तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। पहाड़ों बार बर्फबारी थम जाने के कारण अब सर्द हवाओं में कमी आएगी।आने वाले दिनों में दिन गर्म होता जाएगा।

chat bot
आपका साथी