Prayagraj Weather Update: अधिकतम तापमान में गिरावट, बादलों को होगी जल्द वापसी

Prayagraj Weather Update मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह भर के अंदर बारिश हो सकती है। तेज होती धूप की किरणों में थोड़ी राहत देखी जा सकती है। दिन के मध्य में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है। मार्च का पहला सप्ताह गर्म दिनों से भरा रहेगा।

By Rajneesh MishraEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 01:55 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 01:55 PM (IST)
Prayagraj Weather Update: अधिकतम तापमान में गिरावट, बादलों को होगी जल्द वापसी
दिन के मध्य में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है।

प्रयागराज,जेएनएन। लगातार बढ़ रहे तापमान में ब्रेक लगा है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। ऐसे में मंगलवार को सात डिग्री गिरावट के साथ तापमान 28.3 डिग्री डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रात में एक बार फिर हल्की ठंड महसूस की गई।

 मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह भर के  अंदर बारिश हो सकती है। तेज होती धूप की किरणों में थोड़ी राहत देखी जा सकती है। दिन के मध्य में बादलों की आवाजाही भी देखने को मिल सकती है। मार्च का पहला सप्ताह गर्म दिनों से भरा रहेगा।

 - क्या रहा तापमान

बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री लुढ़ककर 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस जाने के आसार हैं। आद्रता की बात करें तो अधिकतम 70 और न्यूनतम 42 मापी गई। उमस भरे मौसम में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है।

- बोले जानकर

भूगोलविद और प्रोफेसर एआर सिद्दीकी ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में  बादल वापस आ सकते हैं। प्रतिदिन अधिकतम अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होती रहेगी। इस बार मार्च में हीं मई वाली गर्मी पड़ने की उम्मीद है।

 बदलते मौसम में न करें लापरवाही

कोरोना अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है, ऐसे में तेजी से बदलते मौसम में थोड़ी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।  डॉक्टर भूपेश गुप्ता बताते है कि मौसम अब गर्मी की ओर बढ़ रहा है। खान-पान के साथ व्यायाम आदि पर जोर देना होगा।फैशन के चक्कर में स्वास्थ्य से लापरवाही ना करें। प्रातःकाल योग करने से हमारा तन और मन दोनों ठीक रहता है। प्रयास करें कि इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें। रात में देर रात तक न जागें, इसके कारण कई बीमारियां शरीर में उत्पन्न होती हैं।

chat bot
आपका साथी