प्रयागराज में किसानों के समर्थन में पुतला दहन करने आए सपाइयों को पुलिस ने लिया हिरासत में

पुतला दहन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को घेर लिया। कार्यकर्ता भागने लगे तो पुलिस ने भी खदेड़ा और नितेश तिवारी को पकड़ लिया। उसे पुलिस पकड़कर थाने ले गई। इस घटना की वजह सेे भीड़ लग गई थी। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया ।

By Ankur TripathiEdited By: Publish:Thu, 17 Dec 2020 05:59 PM (IST) Updated:Thu, 17 Dec 2020 05:59 PM (IST)
प्रयागराज में किसानों के समर्थन में पुतला दहन करने आए सपाइयों को पुलिस ने लिया हिरासत में
पुतला दहन करनेे का प्रयास किया तो पहुंची पुलिस ने हिरासत में ले लिया साथ ही डंंडे भी बरसाए।

प्रयागराज, जेएनएन। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में जारी किसानों के आंदोलन के समथर्न में प्रयागराज में भी रह-रहकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ जाती है। हालांकि यहांं कोई खास विरोध प्रदर्शन या आंदोलन अब तक नहीं हुआ है। गुरूवार को  मेजा के पटेल नगर चौराहे पर सपा केे लोगोंं ने किसानों के समर्थन में प्रधानमंत्री का पुतला दहन करनेे का प्रयास किया तो खबर पाकर पहुंची पुलिस ने हिरासत में ले लिया साथ ही डंंडे भी बरसाए।

पुलिस नेे पुतला दहन करते लोगोंं को खदेड़ा और लिया हिरासत मे्ं   

मेजा के पटेल नगर चौराहे पर  सपा नेता नितेश तिवारी की अगुवाई में सपाइयों ने पुतला दहन की तैयारी की थी। खबर पाकर पुलिस भी वहांं पहुंची और पुतला दहन कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को घेर लिया। कार्यकर्ता भागने लगे तो पुलिस ने भी खदेड़ा और नितेश तिवारी को पकड़ लिया। उसे पुलिस पकड़कर थाने ले गई। इस घटना की वजह सेे भीड़ लग गई थी। पुलिस ने लोगों को वहां से हटाया और माहौल सामान्य किया। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की तर्ज पर यहां भी सपा और कांग्रेस नेता विरोध प्रदर्शन कर चुुुुके हैं। भारत बंद के दौरान प्रयागराज में माहौल सामान्य रहा था और बंद का कोई असर नहीं देखने को मिला था। विरोध प्रदर्शन कर रहे नेताओंं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था जिन्हें बाद में मुचलके पर रिहा किया गया।  

chat bot
आपका साथी