Couple Murdered Case : पुलिस ने करेली से पति इरफान का क्षत विक्षत शव बरामद किया Prayagraj News

करेली इलाके बूचडखाना से इरफान का शव क्षत विक्षत हालत में बरामद कर लिया गया है। सुबह पैंट और मांस के लोथडे भी बरामद किए गए है। अब पत्‍नी हुस्‍ना के शव की तलाश की जा रही है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 02:45 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 02:45 PM (IST)
Couple Murdered Case : पुलिस ने करेली से पति इरफान का क्षत विक्षत शव बरामद किया Prayagraj News
Couple Murdered Case : पुलिस ने करेली से पति इरफान का क्षत विक्षत शव बरामद किया Prayagraj News

प्रयागराज, जेएनएन। शिवकुटी के मेंहदौरी गांव निवासी दंपती इरफान और हुस्‍ना बेगम की हत्‍या के मामले में  दो आरोपित भतीजों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ में पता चला कि संपत्ति के विवाद में भतीजों ने ही दंपती का कत्‍ल किया है। आरोपितों से पूछताछ के बाद शिवकुटी पुलिस ने करेली इलाके से क्षत विक्षत हालत में इरफान का शव बरामद कर लिया है। जबकि हुस्‍ना के शव की तलाश की जा रही है। 

करेली से बरामद हुआ इरफान का क्षत विक्षत शव

सीओ कर्नलगंज ने बताया कि आरोपितों से लगातार पूछताछ चल रही है। आरोपित लगातार पुलिस को गुमराह करने के लिए बयान बदल रहे हैं। इसके चलते पुलिस को दिक्‍कत हो रही है। गुरुवार सुबह करेली इलाके बूचडखाना के पास से इरफान का शव क्षत विक्षत हालत में बरामद कर लिया गया है। सुबह पैंट और मांस के लोथडे भी बरामद किए गए है। अब पत्‍नी हुस्‍ना के शव की तलाश की जा रही है।

 शिवकुटी में हुई थी दंपती की हत्‍या

शिवकुटी थाना क्षेत्र के पुरानी मेंहदौरी में रहने वाले दंपती को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया गया। जानकारी होने के कुछ घंटों बाद ही सर्विलांस की मदद से दो आरोपितों की कानपुर में लोकेशन मिली। पुलिस ने उन्‍हें वहीं से हिरासत में ले लिया है। आरोपित और कोई नहीं, बल्कि दंपती के भतीते ही हैं। 48 वर्षीय हाजी मो. इरफान और उनकी 40 वर्षीय बीवी हुस्ना बेगम उर्फ मोइश फातिमा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने कानपुर से इरफान के सगे भतीजे सिराज व मिराज को गिरफ्तार किया है। उन्होंने हत्या कर शव को गंगा में फेंकने की बात कबूल की है। पुलिस दंपती के शव की तलाश कर रही है। हत्याकांड के पीछे संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी