प्रयागराज में सपाइयों और पुलिस में झड़प, हल्‍का बल प्रयोग कर 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर सछास लोहिया वाहिनी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता प्रदर्शन को प्रयागराज के कलेक्‍ट्रेट पहुंचे। नोकझोंक के बाद बल उन्‍हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 14 Sep 2020 02:52 PM (IST) Updated:Mon, 14 Sep 2020 04:35 PM (IST)
प्रयागराज में सपाइयों और पुलिस में झड़प, हल्‍का बल प्रयोग कर 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
प्रयागराज में सपाइयों और पुलिस में झड़प, हल्‍का बल प्रयोग कर 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

प्रयागराज, जेएनएन। सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार को कई मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान सपाइयों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए सपाइयों को वहां से हटाया। साथ ही करीब 50 सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। सभी को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन लाया गया है।

सपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के आह्वान पर प्रदर्शन को पहुंचे थे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी छात्र सभा, लोहिया वाहिनी, यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में किसानों, छात्रों की समस्याओं समेत कई मुद्दों को लेकर सोमवार की दोपहर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने पहुंचे थे। प्रदर्शन की सूचना पर कलेक्‍ट्रेट में पहले से ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसके बाद भी सपा कार्यकर्ता नहीं माने।

प्रदेश सरकार के विरोध में सपाइयों ने नारेबाजी भी की

पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने से रोक दिया। इससे नाराज सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक शुरू हो गई। बात बढ़ती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। पुलिस ने बल प्रयोग करके कलेक्‍ट्रेट से सपा कार्यकर्ताओं को हटाते हुए करीब 50 सपाइयों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। उन्‍हें वाहनों से पुलिस लाइन लाया गया है। अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी