Panchayat Chunav : 'परधानी' के चुनाव के लिए भाजपा ने झोंक दी है ताकत Prayagraj News

भाजपा ने जिले के गंगापार यमुनापार और शहर में 60 मंडल बनाए हैैं। इन मंडलों में इन दिनों कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किस तरह प्रदर्शन करना है कैसे मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में लाना है के गुर सिखाए जा रहे हैैं।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 02:14 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 04:00 PM (IST)
Panchayat Chunav : 'परधानी' के चुनाव के लिए भाजपा ने झोंक दी है ताकत Prayagraj News
मंडलों में इन दिनों कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

प्रयागराज, जेएनएन।  भारतीय जनता पार्टी ने पंचायतों में भी भगवा फहराने कोशिश में अभी से जुट गई है। इसके लिए मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैैं। इसके बाद वार्ड और बूथ स्तर पर भी मतदाताओं को साधने के प्रयास किए जाएंगे। वैसे पार्टी कार्यकर्ता इन दिनों मतदाता सूची को दुरुस्त कराने में भी जुटे हैैं।

जिले में भाजपा के 60 मंडल

भाजपा ने जिले के गंगापार, यमुनापार और शहर में 60 मंडल बनाए हैैं। इन मंडलों में इन दिनों कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किस तरह प्रदर्शन करना है, कैसे मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में लाना है, के गुर सिखाए जा रहे हैैं। पार्टी का मानना है कि राष्ट्रीय स्तर पर तो संगठन को देश के मतदाता तरजीह देते हैैं मगर स्थानीय स्तर पर वोटर प्रत्याशी पर ज्यादा फोकस करते हैैं। ऐसे में प्रधानी के चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर नहीं हो पाता है। इसीलिए अभी से इसकी तैयारी शुरू हो गई है।

गंगापार जिलाध्‍यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया निर्देश

सोरांव व होलागढ़ समेत कौडि़हार ब्लाक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा गंगापार जिलाध्यक्ष अश्वनी दूबे ने सभी कार्यकर्ताओं से कमर कस लेने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीति और योजनाओं से अवगत कराते हुए लोगों को भाजपा के पक्ष में मोडऩे की अपील की। गंगापार जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर इस चुनाव की गंभीरता को समझे। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यों की जानकारी देकर उनकी समस्याओं को सुलझाने का काम करें। ब्लाक प्रमुख सोरांव आलोक पांडेय ने कहा कि भाजपा अपने हर उस कार्यकर्ता का उतना ही सम्मान करती है जितना प्रदेश स्तर के कार्यकर्ता का होता है। उन्होंने कहा कि बीडीसी चुनाव व ग्राम प्रधान समेत जिला पंचायत के चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता बाहर निकलें और भाजपा की हर उस योजनाओं को लोगों तक पहुंचाए जिससे लोग अछूते हैं। इसी प्रकार कौडि़हार और होलागढ़ ब्लाक में भी कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर से जुड़ते हुए लोगों को बूथ तक लाने के लिए प्रेरित किया गया।

मेजा में आयोजित हुआ दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

भाजपा मेजा मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मेजारोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता कामेश्वर पटेल और संचालन मंडल महामंत्री राजीव तिवारी ने किया। नगर पंचायत सिरसा स्थित एक गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के तत्वावधान में सिरसा मंडल का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रमुख वक्ता भाजपा नेता जयशंकर पांडेय ने भाजपा के इतिहास उसके विकास पर विस्तार से जानकारी दी। पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र ने जहां हमारा विचार परिवार पर प्रकाश डाला, वही पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष पयासी ने 2014 के बाद राजनैतिक बदलाव, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधाकर शुक्ल ने वैचारिक मुख्य धारा और और कमलेश तिवारी ने व्यक्ति विकास पर विस्तार से प्रकाश डाला। बुधवार को मंडल प्रशिक्षण शिविर सहसों के आरडी सिंह महाविद्यालय बसमहुआ में आयोजित होगा।

chat bot
आपका साथी