Panchayat Chunav 2021: कौशांबी में सीटों के आरक्षण पर 396 ने दर्ज कराई आपत्ति, जानें- कब जारी होगी अनंतिम सूची

Panchayat Chunav 2021 सभी सीटों पर आरक्षण लागू करते हुए आपत्तियां मांगी गई थी। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि आठ फरवरी थी। जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रधान ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर लागू किए गए आरक्षण पर 396 लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति दर्ज कराई है।

By Brijesh SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 09:10 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 09:10 PM (IST)
Panchayat Chunav 2021: कौशांबी में सीटों के आरक्षण पर 396 ने दर्ज कराई आपत्ति, जानें- कब जारी होगी अनंतिम सूची
पंचायत चुनाव 2021 के लिए जारी आरक्षण सूची में कौशांबी के 396 लोगों ने आपत्ति जताई है।

प्रयागराज, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2021 को संपन्‍न कराने के लिए जिला प्रशासन व पंचायतीराज विभाग ने कवायद तेज कर दी है। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर आरक्षण लागू करते हुए आपत्तियां मांगी गई थी। अंतिम दिन सोमवार तक कुल 396 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है। आपत्तियों की जांच कर 14 मार्च को सीटों के अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि आज थी

शासन के निर्देश पर पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष, 26 जिला पंचायत सदस्य, 451 ग्राम प्रधान, 5873 ग्राम पंचायत सदस्य व 654 क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों पर चुनाव होगा। सभी सीटों पर आरक्षण लागू करते हुए आपत्तियां मांगी गई थी। आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि आठ फरवरी थी। जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर लागू किए गए आरक्षण पर 396 लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति दर्ज कराई है।

इन्‍होंने आरक्षण सूची को लेकर यह कहा

कड़ा विकास खंड क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव के जीत लाल गुप्ता ने प्रधान पद के लिए सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए ओबीसी करने की मांग की है। सिराथू विकास खंड क्षेत्र के जवई पडरी गांव के भगवती प्रसाद निर्मल ने प्रधान पद की सीट को पिछड़ी जाति से अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने को आपत्ति दर्ज कराई है।

chat bot
आपका साथी